'मिशन साहसी में छह हजार छात्राओं का आत्‍मरक्षा का अदभुत प्रदर्शन Gorakhpur News

6000 छात्राओं ने आत्मरक्षा के तकनीक का प्रदर्शन किया। जिसमे गोरखपुर के 43 विद्यालयों महाविद्यालयों तकनीकी प्रबंधन और मेडिकल संस्थानों की छात्राओं ने हिस्सा लिया।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 09:03 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 10:00 AM (IST)
'मिशन साहसी में छह हजार छात्राओं का आत्‍मरक्षा का अदभुत प्रदर्शन Gorakhpur News
'मिशन साहसी में छह हजार छात्राओं का आत्‍मरक्षा का अदभुत प्रदर्शन Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे आत्मरक्षा अभियान 'मिशन साहसी का चंपा देवी पार्क में भव्य समापन हुआ। इस दौरान करीब 6000 छात्राओं ने आत्मरक्षा के तकनीक का प्रदर्शन किया। शहर में यह कार्यक्रम बीते 13 नवंबर से चल रहा था, जिसमे गोरखपुर के 43 विद्यालयों, महाविद्यालयों, तकनीकी, प्रबंधन और मेडिकल संस्थानों की छात्राओं ने हिस्सा लिया था।

तूलिका मान ने कहा-अब महिलाओं को लड़ाई खुद लडऩी होगी

समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंतराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी तूलिका मान ने कहा कि अब महिलाओं को अपनी लड़ाई खुद लडऩी होगी और इसके लिए खुद को तैयार करना होगा।

अनूठा प्रयास स्वागत

मंत्री दीपाली श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का यह अभियान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अनूठा प्रयास है। अभियान ने गोरखपुर की छात्राओं को एक ऐसा अवसर दिया है कि वह खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित हों। स्वागत अध्यक्ष मधु सर्राफ ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं का विशेष सम्मान है लेकिन कुछ विकृत लोगों की वजह से इस समय वह असुरक्षित हो गई हैं। परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. उमा श्रीवास्तव ने कहा कि अभियान का लक्ष्य हर महिला को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना है। प्रांत अध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर परिषद की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष डॉ. एनके राना ने राष्ट्र निर्माण में परिषद की भूमिका पर प्रकाश डाला। संचालन और आभार ज्ञापन अनामिका सिंह ने किया। 

chat bot
आपका साथी