जन्मदिन की पार्टी पर उत्पात मचा रहे युवकों का शांतिभंग में चालान Gorakhpur News

बताते हैं कि देर शाम मजनू चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह को सूचना मिली कि कौडिय़ा कालेसर फोर लेन पर कुछ युवकों द्वारा फिल्मी अंदाज में जन्मदिन की पार्टी मनाई जा रही है। वह रास्ते से आने जाने वालों को भी परेशान कर रहे हैं।

By Satish chand shuklaEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 04:55 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 04:55 PM (IST)
जन्मदिन की पार्टी पर उत्पात मचा रहे युवकों का शांतिभंग में चालान Gorakhpur News
गिरफ्तारी के संबंध में प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत कौडिय़ा कालेसर फोरलेन पर शाम को जन्म दिन के नाम पर उत्पात मचाने वाले युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से छह रेसर बाइक व एक कार बरामद किया है। पुलिस ने वाहन सीज करने के साथ युवकों का शांति भंग में चालान किया है। इस दौरान दो युवक मौके से भाग निकले।

बताते हैं कि देर शाम मजनू चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह को सूचना मिली कि कौडिय़ा कालेसर फोर लेन पर कुछ युवकों द्वारा फिल्मी अंदाज में जन्मदिन की पार्टी मनाई जा रही है। वह रास्ते से आने जाने वालों को भी परेशान कर रहे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छह युवकों को पकड़ लिया। उनसे वाहन का पेपर मांगा तो वह पेपर नहीं दिखा सके। पुलिस ने योगेंद्र कुमार, धर्मेेंद्र मौर्य निवासी बेलवलिया थाना खलीलाबाद, बिट्टू वर्मा निवासी मगहर थाना खलीलाबाद, जिला संतकबीरनगर, विजय निवासी भीटी रावत थाना सहजनवा, उदयभान सिंह निवासी कोल्हुआ थाना पीपीगंज, अफजल निवासी पीपीगंज को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया। पुलिस ने युवकों के पास से बरामद छह बाइक व एक कार को सीज कर दिया।

कर्मचारी के खाते से जालसाजों ने साढ़े सात हजार रुपये

गीडा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सहजनवा वार्ड नंबर 2 बोकटा निवासी रामआसरे यादव के खाते से जालसाजों ने साढ़े सात हजार रुपये उड़ा दिए। रामआसरे गहासाड़ स्थित जूट मिल में कर्मचारी हैं। वह सेंट्रल बैंक गहासाड़ में खाते से रुपया निकालने गए तो पता चला कि उनके खाते से चार बार में साढ़े सात हजार रुपये निकाले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व प्रधान को प्रधान पुत्रों ने पीटा स्थिति गंभीर

सहजनवां थाना क्षेत्र के माधोपुर गाव में देर शाम जनसंपर्क में निकले पूर्व प्रधान महेंद्र यादव को वर्तमान प्रधान पुत्रों ने बेलचे से पीटा है। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका लखनऊ केजीएमसी में इलाज चल रहा है। महेंद्र यादव रात में जनसंपर्क के लिए निकले थे। इस दौरान वर्तमान प्रधान सुनौरवता देवी के पुत्र देवनारायण व शिवनारायन उनपर बेलचे से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवां ले जाया गया। वहां उनकी स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया, लेकिन वहां से भी चिकित्सकों ने उन्हें केजीएमसी रेफर कर दिया। बाद में महेंद्र यादव की पत्नी रीना देवी की तहरीर पर पुलिस ने शिव नारायण व देव नारायण के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने शिव नारायण को हिरासत में भी ले लिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र का कहना है कि आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपित हिरासत में है। दूसरे की तलाश चल रही है।

chat bot
आपका साथी