अजय कुमार लल्लू बोले, किसानों के लिए हम जेल जाने से डरने वाले नहीं Gorakhpur News

देवरिया जनपद के बैतालपुर में आयोजित किसान सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने कहा कि नए कृषि कानून से किसानों का नुकसान हो रहा है। पूजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 05:35 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 05:35 PM (IST)
अजय कुमार लल्लू बोले, किसानों के लिए हम जेल जाने से डरने वाले नहीं Gorakhpur News
बैतालपुर में किसान सम्मेलन को संबोधित करते अजय कुमार लल्‍लू। जागरण

गोरखपुर, जेएनएन : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि देश का अन्नदाता भाजपा सरकार से दुखी है। किसानों की हर समस्याओं को लेकर कांग्रेस संघर्ष कर रही है। हमें भले ही कई बार जेल जाना पड़े, हम डरने वाले नहीं हैं। किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे। लल्‍लू देवरिया जनपद के बैतालपुर में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

नए कृषि कानून से हो रहा किसानों का नुकसान

अजय कुमार लल्‍लू ने कहा कि नए कृषि कानून से किसानों का नुकसान हो रहा है। पूजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। कहा कि देश का गांव, खेत-खलिहान, अन्नदाता मजबूत होगा तभी देश भी मजबूत होगा। कृषि आंदोलन में काले कानून के खिलाफ आंदोलन करते हुए डेढ़ सौ से अधिक किसान अपनी शहादत दे चुके हैं, लेकिन सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है। कहा कि देवरिया जनपद पहले चीनी का कटोरा कहा जाता था। इस जनपद में 14 चीनी मिलें थी, लेकिन सरकार की उपेक्षा के चलते चीनी मिलें बंद हो गईं। किसान परेशान हैं, जिले में एक मात्र प्रतापपुर चीनी मिल है, वह भी कुछ ही दिन चलती है और सैकड़ों किसानों का भुगतान समय से नहीं करती है। जिले में एक अत्याधुनिक चीनी मिल की जरूरत है, इसके लिए कांग्रेस आंदोलन करेगी।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

सदर तहसील परिसर में तहसील बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी होता है। वादकारियों को न्याय दिलाने के लिए मेहनत करता है, इसलिए बार बेंच के बीच समन्वय जरूरी है। सदर विधायक डा.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ताओं की आवाज सदन में उठाऊंगा।

एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष ने  अध्यक्ष को दिलाई शपथ

एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष बिपिन बिहारी मणि त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सच्चिदानंद श्रीवास्तव को शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने मंत्री रामछबीला यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश मिश्र, उपाध्यक्ष अखिलेश मिश्र, संयुक्त मंत्री रविंद्र यादव, कोषाध्यक्ष गिरीश नारायण तिवारी, पुस्तकालयाध्यक्ष प्रशांत मणि त्रिपाठी, आडिटर मो.युसूफ, कार्यकारिणी सदस्य बेचू चौहान, अरविंद आर्य, सुनील चौहान, अब्दुल हुसैन, राजाराम को शपथ दिलाई। इस मौके पर एसडीएम सौरभ सिंह, तहसीलदार आनंद कुमार नायक, नर्वदा चौहान, प्रमोद निषाद, भारत भूषण गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, बृजेश मिश्र ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी