कृषिमंत्री ने कहा-सपा शासन की तुलना में सात गुना अधिक हुई गेहूं की खरीद Gorakhpur News

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों को उनका हक दिलाने का कार्य कर रही है। प्रदेश में अब तक करीब 49 लाख टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। प्रदेश सरकार ने 55 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 01:55 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 04:52 PM (IST)
कृषिमंत्री ने कहा-सपा शासन की तुलना में सात गुना अधिक हुई गेहूं की खरीद Gorakhpur News
प्रेसवार्ता करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जागरण।

गोरखपुर, जेएनएन। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का कहना है कि प्रदेश में अब तक 49 लाख टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। यह खरीद समाजवादी पार्टी के शासनकाल से सात गुना अधिक है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी खुद को किसान को हितैषी होने का दावा करती है। लेकिन उन्होंने गेहूं का खरीद का लक्ष्य ही मात्र 7 लाख टन रखा था, जबकि अब तक सिर्फ गोरखपुर मंडल में 3 लाख टन से अधिक गेहूं की खरीद हो चुकी है। अभी गेहूं की खरीद जारी है।

91 फीसद हुई है अधिक गेहूं की खरीद

कृषि मंत्री शुक्रवार को सर्किट हाउस में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों को उनका हक दिलाने का कार्य कर रही है। प्रदेश में अब तक करीब 49 लाख टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। प्रदेश सरकार ने 55 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है। आगामी 15 जून तक न सिर्फ वह लक्ष्य पूरा होगा, बल्कि उससे अधिक खरीद हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में 91 फीसद अधिक गेहूं की खरीद हुई है। गत वर्ष प्रदेश में करीब 28 लाख टन कुल गेहूं की खरीद हुई थी। प्रदेश सरकार ने सिर्फ गेहूं खरीद में ही नहीं, बल्कि 2 जून तक गन्ना मूल्य बकाये का सभी भुगतान कर दिया गया है। प्रदेश के किसानों के खाते में 27263 करोड़ की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि भेजी जा चुकी है। यह राशि सपा कार्यकाल के एक वर्ष के गन्ना मूल्य से अधिक है। जिन किसानों का बाढ़ अथवा किसी अन्य वजहों से फसल नुकसान हुई थी, उसका मुआवजा भी दिया गया है।

बाढ़ से बचाव के लिए अभी से मंथन

प्रदेश 27 जिले जो बाढ़ प्रभावित रहते हैं, उसे लेकर अभी से मंथन चल रहा है। खरीफ के सीजन को लेकर पर्याप्त बीज व उर्वरक की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण से लोगों के बचाव को लेकर अच्छा काम किया है। बीते 30 अप्रैल को प्रदेश में 30 लाख से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज थे। अब इनकी संख्या घटकर 12243 रह गई है। इस समय रिकवरी रेट 98 फीसद है। मृत्युदर से 1.3 फीसद है। प्रदेश में 136 सरकारी कोविड टेस्ट लैब हैं। 49 सरकारी व 104 प्राइवेट आरटीपीसीआर टेस्टिंग सरकारी लैब हैं। अब तक कुल 5.25 करोड़ लोगों का कोविड टेस्ट हो चुका है। प्रदेश में 1.78 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन की प्रथम व 37 लाख लोगों को द्वितीय डोज लग चुकी है। अब तक कुल 2.15 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

chat bot
आपका साथी