Gorakhpur Weather News: बेरहम रात के बाद सुबह से सता रही धूप, 32 डिग्री पार हुआ पारा

Gorakhpur Weather News गोरखपुर में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है लेकिन वातावरण में नमी होने के कारण लोगों को तापमान से अधिक गर्मी महसूस होगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 11:08 AM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 11:08 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: बेरहम रात के बाद सुबह से सता रही धूप, 32 डिग्री पार हुआ पारा
गोरखपुर में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। Gorakhpur Weather News: बदलता रहा मौसम लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। दिन का तापमान तो औसत के करीब है, लेकिन रात अपने औसत से करीब चार से पांच डिग्री गर्म रह रही है। इसके चलते लोगों को राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है, लेकिन वातावरण में नमी होने के कारण लोगों को तापमान से अधिक गर्मी महसूस होगी।

24.8 डिग्री सेल्सियस रहा दिन का न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया कि रविवार को मौसम शुष्क रहेगा। कहीं-कहीं हल्के बादल देखे जा सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। सुबह के समय पुरुआ हवा चल सकती है। दपोहर बाद पछुआ हवा चल सकती है। आर्द्रता 65 से 85 फीसद के बीच रह सकती है। बता दें शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। रविवार सुबह का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप व नमी की जुगलबंदी के चलते लोगों को भारी उमस महसूस हुई। सुबह पुरुआ हवाएं चलने के कारण लोगों को अधिकतम तापमान से अधिक गर्मी महसूस हुई। बता दें अक्टूबर माह में अब तक औसत वर्षा से करीब साढ़े पांच गुनी अधिक बारिश हो चुकी है। अक्टूबर माह की औसत वर्षा 42.8 मिलीमीटर है। रविवार सुबह धूप व बादलों का मिला जुला असर देखने को मिला।

कुछ स्‍थानों पर हो सकती है बार‍िश

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि रविवार को कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश नहीं होने वाली हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया कि अगले दो से तीन दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है। अक्टूबर माह का औसत अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस है। अगले कुछ दिनों तक आसमान पूरी तरह साफ रह सकता है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

chat bot
आपका साथी