विवाद के बाद पत्‍नी गई मायके, सड़क किनारे गड्ढे में मिला पति का शव Gorakhpur News

गुलरिहा क्षेत्र के करमौरा गांव के पास टिकरिया- भवानीपुर सड़क के किनारे स्थित गड्ढे से एक युवक का शव बरामद हुआ। उसकी पहचान महराजगंज जनपद के पनियरा क्षेत्र के भवानीपुर गांव के लालपुर टोला निवासी अरविंद के रूप में हुई।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 08:16 PM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 08:12 AM (IST)
विवाद के बाद पत्‍नी गई मायके, सड़क किनारे गड्ढे में मिला पति का शव Gorakhpur News
सड़क किनारे मिला युवक का शव। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन : गुलरिहा क्षेत्र के करमौरा गांव के पास टिकरिया- भवानीपुर सड़क के किनारे स्थित गड्ढे से एक युवक का शव बरामद हुआ। करीब तीन घंटे बाद उसकी पहचान महराजगंज जनपद के पनियरा क्षेत्र के भवानीपुर गांव के लालपुर टोला निवासी स्व. मधुबन के पुत्र 28 वर्षीय अरविंद के रूप में हुई। अरविंद हैदराबाद मे रहकर पेंट-पालिश का काम करता था। वह लाकडाउन में घर चला आया था, तब से यहीं पर रह रहा था। इस दौरान वह शराब का आदी हो गया। इसको लेकर पत्‍नी से अक्‍सर विवाद होता रहता था।

एक माह पूर्व भी पत्‍नी से हुआ था विवाद

करीब एक माह पूर्व भी पत्नी से विवाद हुआ था, जिससे वह नाराज होकर बच्चों को लेकर मायके चली गयी थी। बताया जा रहा है कि लाकडाउन के दौरान गांव के एक ठीकेदार से अरविंद ने कुछ पैसे लिए थे। शुक्रवार को ठीकेदार उसे काम कर पैसा देने की बात कहकर बस्ती जनपद स्थित साईड पर जाने के लिए बोला था। अरविंद शाम चार बजे घर से तैयार होकर काम पर जाने के लिए निकला था। लोगों के अनुसार रात आठ बजे तक नशे मे धुत होकर टिकरिया चौराहे के आसपास वह घूमते दिखा था। शनिवार सुबह दौड़ने निकले युवकों ने सड़क के किनारे स्थित गड्ढे मे कीचड़ से सनी लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। पीआरवी एवं सरहरी चौकी पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। काफी देर बाद शव की पहचान अरविंद के रूप में हुई। अरविंद के दो बच्चे हैं। अरविंद के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है।

पत्‍नी से बताया था, जा रहा हूं बाहर

अरविंद की पत्‍नी मीरा ने बताया कि पति के पास मोबाइल नही था। किसी के मोबाइल से शुक्रवार रात कई बार फोन किए थे और बाहर जाने की बात कर रहे थे। उसके बाद पत्नी का मोबाइल बंद हो गया था। घटना की सूचना पर सीओ चौरीचौरा दिनेश कुमार सिंह तथा फोरेंसिक टीम के लोग भी पहुंचे थे। गुलरिहा एसओ रवि राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया उसकी मौत शराब के नशे के कारण डूबने से लग रही है।अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

chat bot
आपका साथी