रास्ते के विवाद में एसिड अटैक, दो महिलाओं सहित तीन झुलसे Gorakhpur News

पुलिस अधीक्षक साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित राजनाथ व त्रिलोकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल जांच में तीन लोगों की तेजाब से झुलसने की पुष्टि हुई है।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 07:00 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 07:00 PM (IST)
रास्ते के विवाद में एसिड अटैक, दो महिलाओं सहित तीन झुलसे Gorakhpur News
रास्ते के विवाद में एसिड अटैक, दो महिलाओं सहित तीन झुलसे Gorakhpur News

 गोरखपुर, जेएनएन। गोला नगर पंचायत में रास्ते के विवाद में सुबह मारपीट के दौरान एसिड अटैक में दो महिलाओं समेत तीन लोग झुलस गए। वहीं पथराव में एक व्यक्ति घायल हो गया। परिजनों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। एसपी दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने घटनास्थल के निरीक्षण के बाद फरार पांच हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कराया और गिरफ्तारी की जिम्मेदारी गोला इंस्पेक्टर को सौंपी।

पहले ईंट-पत्‍थर चले

जानकारी के अनुसार कस्बे के पश्चिमी चौराहे पर नाथे मौर्या की बैट्री की दुकान है। नाथे का पड़ोस में रहने वाले मोतीलाल मौर्या से रास्ते को लेकर विवाद है। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सुबह रास्ते के विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और कुछ देर बाद दोनों पक्षों में मारपीट व ईंट-पत्थर चले। इसी दौरान समीप स्थित छत से एसिड अटैक हुआ। तेजाब से मोतीलाल मौर्य, जिलेबा देवी, अन्नू देवी झुलस गईं जबकि सुग्रीव मौर्य ईंट लगने से घायल हो गए। पीडि़त पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के त्रिलोकी मौर्य, कोमल मौर्य, शिवनाथ, रामनाथ उर्फ नाथे व रामजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

दो आरोपित गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित राजनाथ व त्रिलोकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल जांच में तीन लोगों की तेजाब से झुलसने की पुष्टि हुई है। एक को पत्थर से चोट लगी है। शेष फरार आरोपितों की भी शीघ्र गिरफ्तारी हो जाएगी। 

chat bot
आपका साथी