संदिग्ध हाल में घायल बुजुर्ग को घर छोड़ गए थे दो युवक, मौत होने पर लगाया हत्या का आरोप

शनिवार की रात में 11 बजे के आसपास कस्बे के दो युवक वकील को घायल अवस्था में साथ लेकर उनके घर पहुंचे थे। उनके सिर और शरीर पर कई जगह चोट के निशान मौजूद थे। परिवार के लोग उपचार के लिए उन्हें गोरखपुर ले गए थे।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 01:46 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:00 PM (IST)
संदिग्ध हाल में घायल बुजुर्ग को घर छोड़ गए थे दो युवक, मौत होने पर लगाया हत्या का आरोप
वृद्ध की मौत पर रोते स्‍वजन, जागरण।

गोरखपुर, जागरण। संदिग्ध हाल में गंभीर रूप घायल मिले उरुवा बाजार निवासी वकील ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों ने घायल अवस्था में उन्हें घर पहुंचाने वाले दो युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने नामजद तहरीर भी दी है। हालांकि शुरुआती छानबीन के आधार पर पुलिस हत्या की बात से इन्कार कर रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचने की बात कही है।

छानबीन में मारपीट की पुष्टि नहीं

शनिवार की रात में 11 बजे के आसपास कस्बे के दो युवक, वकील को घायल अवस्था में साथ लेकर उनके घर पहुंचे थे। उनके सिर और शरीर पर कई जगह चोट के निशान मौजूद थे। परिवार के लोग उपचार के लिए उन्हें गोरखपुर ले गए थे, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वकील के पुत्र संदीप ने इस संबंध में तहरीर दी है। संदीप के मुताबिक शनिवार की रात उनके पिता वकील घर लौट रहे थे। रास्ते में दो युवकों ने उन्हें रोक कर पैसे छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने वकील को बुरी तरह से पीट दिया। इस दौरान सिर में चोट लगने से उनकी मौत हुई है। घटना के बाबत बात करने पर उरुवा थानेदार दुर्गेश सिंह का कहना है कि छानबीन में मारपीट की पुष्टि नहीं हुई है।

पोखरे में डूबे युवक का शव मिला

पोखरे में स्नान करने के दौरान डूबे रामदयाल मिश्र का शव मिला है। बसडीला निवासी रामदयाल फेरी लगाकर आइसक्रीम बेचते थे। शनिवार की शाम को वह फेरी लगाकर घर लौटे। गर्मी से निजात पाने के लिए घर के पास पोखरे में स्नान करने चले गए। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए थे।

सड़क हादसे में युवक की मौत

पिपराइच के मोगलपुरा उर्फ महमूदाबाद में नहर पटरी रोड पर रविवार को हुए सड़क हादसे में अभिषेक कन्नौजिया की मौत हो गई है। पिपराइच क्षेत्र के ही सोनवे गोनहा निवासी कपिल कन्नौजिया के पुत्र अभिषेक बाइक से थे। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। चार भाइयों में वह तीसरे नंबर पर थे और उनकी उम्र 19 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

chat bot
आपका साथी