गोरखपुर गोलीकांड का आरोपित शुभम पुलिस के हत्थे चढ़ा

देवरियाबरहज के जयनगर का रहने वाला शुभम सिंह सात दिन से पुलिस को चकमा दे रहा था। वारदात में शामिल उसके साथी शुभम सिंह सिंघाड़ा के पकड़े जाने के बाद भी पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही थी।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 08:48 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 08:48 PM (IST)
गोरखपुर गोलीकांड का आरोपित शुभम पुलिस के हत्थे चढ़ा
मोहद्दीपुर गोली का आरोपित शुभम सिंह की फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। मोहद्दीपुर गोलीकांड के आरोपित शुभम सिंह बरहज को पुलिस ने पकड़ लिया है। देवरिया के बरहज के रहने वाले बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। अपने साथी शुभम सिंह सिंघाड़ा के साथ उसने 21 सितंबर को मोहद्दीपुर में प्रापर्टी डीलर को गोली मार दी थी। अब तक इस मामले में 11 लोगों को पुलिस जेल भेज चुकी है। 

सात दिन से पुलिस को दे रहा था चकमा 

देवरिया,बरहज के जयनगर का रहने वाला शुभम सिंह सात दिन से पुलिस को चकमा दे रहा था। वारदात में शामिल उसके साथी शुभम सिंह सिंघाड़ा के पकड़े जाने के बाद भी पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही थी। पूछताछ के लिए कई करीबियों को हिरासत में लिया गया गया था। सोमवार की रात में कैंट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बदमाश को दबोच लिया। लेकिन इस बारे में अभी कोई बोल नहीं रहा है। 21 सितंबर को मोहद्दीपुर व बिशुनपुरवा में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस मुख्य आरोपित शुभम सिंंह सिंघाड़ा, सुमित चंदेल, शुभम राव, अविनाश सिंह, प्रज्जवल सिंह, विक्रांत पासवान, प्रिंस शाही, आदर्श शुक्ला, विनय सिंह जानू और पाशा रेस्टोरेंट के मैनेजर जाकिब को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

गैर इरादतन हत्या के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार, जेल

चौरीचौरा क्षेत्र के जोधपुर गांव निवासी भगत चंद की हत्या के बाद फरार दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि 11 मार्च 2020 को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल भगत चंद की इलाज के दौरान  मौत हो गई थी । मृतक की पत्नी संगीता देवी की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था।  फरार आरोपित राजदीप और राणा पुत्र निरंजन निवासी जोधपुर को रविवार की रात में उनके  गांव  से गिरफ्तार किया गया।

chat bot
आपका साथी