सांसद हरीश को राष्ट्रीय मंत्री बनाये जाने पर फूटे पटाखे

सांसद हरीद द्विवेदी ने कहा कि पूर्व की भांति आगे भी पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 06:34 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 06:34 AM (IST)
सांसद हरीश को राष्ट्रीय मंत्री बनाये जाने पर फूटे पटाखे
सांसद हरीश को राष्ट्रीय मंत्री बनाये जाने पर फूटे पटाखे

जासं, बस्ती: शनिवार को भाजपा की राष्ट्रीय कमेटी में बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय मंत्री बनाये जाने का एलान होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई। सांसद ने कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने जिस आशा और विश्वास के साथ यह दायित्व सौंपा है,उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

बस्ती से दूसरी बार सांसद द्विवेदी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष,उपाध्यक्ष और महामंत्री के पदों पर लंबे समय तक रहे। इनकी सांगठनिक कार्यकुशलता लोकप्रिय रही है। वर्ष 2014 में वह पहली बार बस्ती से सांसद बने। वर्ष 2019 में वह दूसरी बार जीते। इस चुनाव में बस्ती के चतुर्दिक विकास और उनकी सहज उपलब्धता ने आम लोगों को काफी प्रभावित किया। यही वजह है सपा,बसपा की संयुक्त घेराबंदी के बावजूद वह भारी मतों से चुनाव जीते। इन दिनों वह अयोध्या के साथ ही बस्ती को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन से जुड़ी तमाम परियोजनाओं को धरातल पर साकार करने में लगे हुए हैं। जनप्रतिनिधियों ने भी पार्टी के फैसले पर जताई खुशी

जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी, उद्यान मंत्री विधायक श्रीराम चौहान,विधायक अजय सिंह, दयाराम चौधरी, सीपी शुक्ल, रवि सोनकर, संजय प्रताप जायसवाल ने बधाई दी और शीर्ष नेतृत्व का इसके लिए आभार जताया। पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, दयाशंकर मिश्र, सुशील सिंह, यशकांत सिंह, प्रेमसागर तिवारी, राजेंद्र नाथ तिवारी,एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, गजेंद्र सिंह,राजेंद्र गौड़ ने भी सांसद को बधाई दी और पार्टी के फैसले पर प्रसन्नता जताई। विधायक ने कार्यकर्ताओं को खिलाई मिठाई

रुधौली संवाददाता के अनुसार सांसद को राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्रीय विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। विधायक ने कहा कि अब पार्टी और सरकार के लिए इस क्षेत्र की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। विजय कुमार पांडेय राजू, महेंद्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, विजय नारायण तिवारी, रामउग्रह जायसवाल, सुनील पांडेय, गोपाल सिंह मौजूद रहे। भाजपा नेता अनूप खरे ने हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय मंत्री बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश का सम्मान बढ़ा है।

फूटे पटाखे, एक दूसरे को खिलाई मिठाई

बस्ती: भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष विद्यामण सिंह के नेतृत्व में सांसद हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर फौव्वारा तिराहा पर पटाखा फोड़कर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर प्रसन्नता व्यक्त किया। इस दौरान एपीएन कालेज के पूर्व छात्रसंघ के अध्यक्ष विवेक सिंह, जिला उपाध्यक्ष वागीश सिंह, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, अरविद यादव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी