मासूम के साथ 60 वर्षीय बुजुर्ग महीनों से कर रहा था 'गंदी बात', ऐसे सामने आया मामला

गोरखपुर में एक बुजुर्ग सात वर्षीय पड़ोस की मासूम बच्ची के साथ कई महीने से लगातार दुराचार कर रहा था। बच्ची की तबीयत खराब होने पर परिजनों को थोड़ा संदेह हुआ तो उन्होंने यूपी 112 व गगहा थाना पुलिस से इसकी शिकायत की।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 12 Mar 2021 09:02 AM (IST) Updated:Fri, 12 Mar 2021 02:22 PM (IST)
मासूम के साथ 60 वर्षीय बुजुर्ग महीनों से कर रहा था 'गंदी बात', ऐसे सामने आया मामला
गोरखपुर में एक साठ साल के बुजुर्ग ने मासूम के साथ दुराचार किया। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। गगहा थाना क्षेत्र के सोहगौरा चौकी अंतर्गत 60 वर्षीय एक बुजुर्ग सात वर्षीय पड़ोस की मासूम बच्ची के साथ कई महीने से लगातार दुराचार कर रहा था। बच्ची की तबीयत खराब होने पर परिजनों को थोड़ा संदेह हुआ। बाद में उन्हें किसी तरह से इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने यूपी 112 व गगहा थाना पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि स्वजन की शिकायत मिली है, जल्द मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जाएगी। 

यह है मामला

बच्ची के स्वजन ने आरोप लगाया कि वह पिछले कई दिनों से बीमार रह रही थी। उसके पेट में दर्द हो रहा था। उसकी स्थिति बिगडऩे पर उससे जानकारी ली गई तो उसने आरोपित के विषय में बताया और कहा कि वह टाफी के बहाने उसे बुलाता था और उसके साथ गलत काम करता था। गुरुवार रात करीब नौ बजे स्वजन उसके पास उलाहना लेकर गए तो वह उनसे विवाद करने लगा। इस दौरान उन्होंने इसकी जानकारी यूपी 112 व गगहा पुलिस को दे दी।

पुलिस के आने पर आरोपित वहां छिप गया था। पुलिस किसी तरह से उसे पकड़कर अपने साथ लेकर गई। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपित थाईलैंड में रह रहा था। वर्ष भर पूर्व वह गांव में आया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बांसगांव जगतराम कन्नौजिया का कहना है कि शिकायतकर्ता व आरोपित दोनों आपस में पट्टीदार हैं। आरोपित को पुलिस हिरासत में लेकर जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। 

छेड़खानी का आरोपित भेजा गया जेल

किशोरी से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने वार्ड नंबर 15 लुचुई निवासी रोशन शर्मा को गिरफ्तार करके गुरुवार को जेल भेज दिया है। किशोरी नगर पंचायत में सिलाई सीखने जाती है। रोशन पर आरोप है कि इस दौरान वह किशोरी से छेड़खानी करता था। मंगलवार को वह किशोरी घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। बुधवार को एसपी नार्थ मनोज अवस्थी पीडि़ता के घर पहुंचे और बयान दर्ज किया। उसके बाद आरोपित को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि छेड़खानी के आरोपित रोशन शर्मा को गुरुवार को न्यायालय से जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी