भरी पंचायत में दुष्कर्म पीडि़ता ने आरोपित को पीटा Gorakhpur News

पहले दुष्‍कर्म किया फिर शादी की। उसके बाद उसे अनाथालय में छोड़ दिया। दबाव के लिए दुष्‍कर्मी ने पंचायत बुलाई तो पीडि़ता ने उसे जमकर पीटा।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 05:31 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 05:31 PM (IST)
भरी पंचायत में दुष्कर्म पीडि़ता ने आरोपित को पीटा Gorakhpur News
भरी पंचायत में दुष्कर्म पीडि़ता ने आरोपित को पीटा Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। दुष्कर्म के मामले में सुलह कराने के लिए गुलरिहा क्षेत्र के भटहट में चल रही पंचायत के बीच पीडि़ता ने आरोपित की पिटाई कर दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा पहले से दर्ज है। आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

दुष्‍कर्म किया, शादी की फिर पहुंचाया था अनाथालय 

इलाके की किशोरी से पांच माह पहले जीतेंद्र नाम के युवक ने दुष्कर्म किया था। मामले में नामजद मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपित ने परिजनों के सहयोग से साजिश के तहत दुष्कर्म पीडि़ता से मंदिर में शादी कर ली। कुछ दिन बाद मुकदमा खत्म कराने के लिए पीडि़ता से मनचाहा बयान लिखवाकर विवेचक को दे दिया। इसके बाद पीडि़ता को खोराबार स्थित अनाथालय में ले जाकर छोड़ दिया। जानकारी होने पर पीडि़ता के परिजन उसे घर ले आए।

दोबारा समझौता का बना रहा था दबाव

परिजनों के साथ पीडि़ता, आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर थाने और अधिकारियों के चक्कर लगा रही थी। इसी बीच इलाके के कुछ लोगों ने दोबारा समझौता कराने की कोशिश शुरू कर दी। समझौते के लिए पंचायत बुलाई गई थी। पीडि़ता और उसके परिजनों पर समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा था। पंचायत में मौजूद पीडि़ता का धैर्य जवाब दे गया और उसने आरोपित को सभी के सामने पीटना शुरू कर दिया। पंचायत में अफरा-तफरी मच गई। भटहट चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित जीतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

पति, देवर, सास और ननद ने पीटा

चौरी चौरा थाना क्षेत्र के  रामपुर रकबा के पण्डितपुरा गांव में रविवार की देर रात एक विवाहिता को उसके पति, देवर, सास तथा ननद ने लात मुक्कों से मारने पीटने के बाद उसे चाकू से गोद दिया। इससे विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर गांव के लोग जब मौके पर पहुंचे तो महिला का पति और देवर उसे उपचार करने के लिए झंगहा क्षेत्र के माईधिया पोखरी चौराहे पर ले गए। जहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल के संचालक ने झगहा पुलिस को फोन कर सूचना दे दी। यह सुनते ही दोनो भाई महिला को वहीं छोड़कर भाग गए। चौरी चौरा थाना क्षेत्र के महदेवा जंगल गंज निवासी अनिता देवी की शादी दस साल पहले इसी थाना क्षेत्र के रामपुर रकबा के पण्डितपुरा गांव निवासी सतिराम गिरी के लड़के राजन गिरी से हुई थी। दोनो में ताल मेल सही न होने के कारण शादी के एक महीने बाद से ही पति पत्नी अलग अलग रहने लगे। अनिता देवी अपने मायके में रहने लगीं। अभी 20 दिन पूर्व अनिता देवी मायके से रामपुर रकबा अपने पति के घर आकर रहने लगी। लेकिन दोनों में मेल नही बन पाया  था। रविवार की देर रात किसी बात को लेकर दोनो मे विवाद हो गया। इसके बाद पति राजन सहित उसका छोटा भाई, मां और उसकी बहन चारो ने मिलकर उसे बुरी तरह से मार पीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर सूर्यभान सिंह का कहना है कि अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर  नियमानुसार कार्यवाही किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी