गोरखपुर में पांच दिसंबर से 25 दिसंबर तक शहीदों की मजार पर लगेगा मेला

शहीदों मजार पर लगेंगे हर बरस मेले को चरितार्थ करते हुए क्रांतिवीरों की गौरवगाथा बताने के लिए काकोरी कांड के महानायक पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के बलिदान स्थली क्रांति की धरती गोरखपुर में देश का पहला और अपनी तरह का इकलौता व अनूठा मेला लगेगा।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Thu, 04 Nov 2021 02:05 PM (IST) Updated:Fri, 05 Nov 2021 11:37 AM (IST)
गोरखपुर में पांच दिसंबर से 25 दिसंबर तक शहीदों की मजार पर लगेगा मेला
गोरखपुर में 5 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक शहीदों की मजार पर लगेगा मेला। - प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। शहीदों मजार पर लगेंगे हर बरस मेले को चरितार्थ करते हुए क्रांतिवीरों की गौरवगाथा बताने के लिए काकोरी कांड के महानायक पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के बलिदान स्थली क्रांति की धरती गोरखपुर में देश का पहला और अपनी तरह का इकलौता व अनूठा मेला लगेगा। यह आयोजन लगातार 12वां वर्ष से हो रहा है। 5 दिसम्बर से 25 दिसम्बर2021 तक चलने वाले इस आयोजन में देश व प्रदेश के मूर्धन्यों का जमावड़ा लगेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कला, रंगमंच, संस्कृति और साहित्य से जुड़े हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

गुरुकृपा संस्‍थान करता है आयोजन

शहीदों के नाम पर होने वाला यह आयोजन स्‍वयं सेवी सगंगठन गुरुकृपा संस्‍थान कराता है। गुरूकृपा संस्थान एवं अखिल भारतीय क्रांतिकारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष बृजेश राम त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रभक्ति की अलख जीवन्त बनाये रखने एवं देश की एकता व अखण्डता के संकल्प को दिलोदिमाग पर अमिट छाप छोड़ने के क्रान्तिकारी उद्देश्यों को पूरा करने के लिए यह आयोजन किया जाता है। 20 दिवसीय आयोजन में हॉकी, कुश्ती, जिम्नास्टिक, कबड्डी बॉलीबॉल जैसे खेलों के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में क्रांतिकारी गतिविधियों पर आधारित नाट्यमंचन, गायन, वादन, नृत्य, रंगोली, मेंहदी, प्रादेशिक वेशभूषा पर आधारित दुल्हन सजाओ प्रतियोगिताओं द्वारा विविध प्रकार के क्रियाकलाप होगा।

खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में होंगें ये आयोजन

खेल हॉकी, कुश्ती, जिम्नास्टिक, कबड्डी बॉलीबॉल सांस्कृतिक कार्यक्रम नाट्यमंचन, गायन, वादन, नृत्य, रंगोली, मेंहदी, प्रादेशिक वेशभूषा पर आधारित दुल्हन सजाओ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए अलग'अलग लोगों को अलग-अलग जिलों की जिम्‍मेदारी दी गई है। बृजेश राम त्रिपाठी ने बताया कि गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, बलिया मऊ, बस्ती,सिद्धार्थनगर और सन्तकबीरनगर सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रतिनिधि आयोजक मण्डल के सदस्य बनाए गए हैं। वह लोग अपने जनपद में क्रांतिवीरों के कर्मभूमि पर देशभक्ति से ओतप्रोत अनेकानेक आयोजन का नेतृत्व करेंगे।

इस जिले का इनको बनाया गया प्रभारी

पूरे प्रदेश से आयेगी देशभक्तों की टोली संगठन प्रमुख बृजेश राम त्रिपाठी ने घोषित किए नाम कार्यक्रम संयोजक/ प्रभारियों के नाम जनपदवार सिद्धार्थ नाथ सिंह विष्ट "काका" मेरठ, पी.एल. वर्मा आगरा, एडवोकेट सुभाष जोशी शाहजहांपुर, रामजी तिवारी बिठूर कानपुर, आर.के. मिश्रा उन्नाव, प्रेमनाथ सिंह लख़नऊ, ई.श्रीकृष्ण शुक्ला प्रयागराज, सलीम जाफ़री (फैज़ाबाद) अयोध्या, राकेश वर्मा गोंडा, अशोक यादव बलिया, महेश चन्द दूबे सन्तकबीरनगर, उमेश राय बस्ती एवं सिद्धार्थनगर, चंद्रेश्वर सिंह कुशीनगर, जयराम सिंह पटेल और शम्भू नाथ मिश्रा देवरिया, शुभम त्रिपाठी और अजय श्रीवास्तव को महराजगंज का प्रभारी बनाया गया है।

क्रांतिकारी राजेंद्र नाथ लाहिडी की भतीजी भी होंगी शामिल 

बृजेश राम त्रिपाठी द्वारा संकलित व संपादित 200 क्रान्तिकारियों की जीवनी को समेटे आज़ादी के दीवाने शीर्षक पुस्तक का विमोचन किया जाएगा। राजेंद्र नाथ लाहिड़ी की भतीजी 80 वर्षीया श्रीमती गीता लाहिड़ी कोलकाता से बतौर मुख्यातिथि सपरिवार शामिल होंगी जिनके करकमलोंद्वारा भारत माता पूजन, एक दिया शहीदों के नाम, तिरंगा मशाल यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। विभिन्न सामाजिक, व्यवसायिक संस्थाओं के पदाधिकारी व प्रतिनिधियों सहित एनसीसी, एनएसएस, स्काऊट गाईड, रोवर रेंजर्स के कैडेट्स बलिदानी मेले का कमान सम्हालेंगे।

chat bot
आपका साथी