बस्‍ती में मनोरमा नदी के डेवाडीहघाट पर बनाया जा रहा पुल, 11 करोड़ होगी लागत

बस्ती जिले के विकास खंड बहादुरपुर के मनोरमा नदी के रामपुर मिश्र-डेवाडीहा घाट पर पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पुल बन जाने से बाढ़ और बारिश के मौसम में बांस के अस्थाई पुल व नाव से नदी पार करके की समस्‍या दूर हो जाएगी।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 06:05 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 06:05 AM (IST)
बस्‍ती में मनोरमा नदी के डेवाडीहघाट पर बनाया जा रहा पुल, 11 करोड़ होगी लागत
बस्‍ती में मनोरमा नदी के डेवाडीहघाट पर बनाया जा रहा पुल, 11 करोड़ होगी लागत। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। बस्ती जिले के विकास खंड बहादुरपुर के मनोरमा नदी के रामपुर मिश्र-डेवाडीहा घाट पर पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पुल बन जाने से बाढ़ और बारिश के मौसम में बांस के अस्थाई पुल व नाव से नदी पार करके ब्लाक व जिला मुख्यालय जाने की समस्या दूर होता देख ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

राज्‍य सेतु निगम बनवा रहा पुल

विधायक रवि सोनकर के प्रयास से 80 मीटर लंबे पुल निर्माण के लिए 1129.15 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम पुल के साथ दोनों तरफ एप्रोच मार्ग का भी निर्माण करेगा। पुल निर्माण कार्य श्रमिक तेजी से लगे हुए हैं। सेतु निगम के सहायक अभियंता बनवारी लाल ने बताया कि दो वेल फाउंडेशन का कार्य चालू है। तीसरे वेल फाउंडेशन की तैयारी चल रही है।

तेजी से चल रहा पुल के निर्माण का कार्य

तेजी से चल रहे पुल का निर्माण कार्य देख रामकरन,पूर्व प्रधान राजाराम,भरत मिश्र, रुद्रनाथ,लालजी यादव, रमाकांत मिश्र,राम कलेश यादव, शिवपूजन मिश्र,श्रीकांत मिश्र, चंद्र प्रकाश मिश्र, मुन्ना,राजेंद्र, विशंभर नाथ दूबे,सुरेंद्र चौधरी,रामभजन,महेन्द्र मिश्र, पूर्व प्रधान राम प्रीत यादव सहित आदि ग्रामीणों ने बताया कि ब्लाक मुख्यालय व जिला मुख्यालय जाने के लिए कई किमी का चक्कर लगाना पड़ता था। पुल का निर्माण कार्य हो जाने से ब्लॉक मुख्यालय व जिला मुख्यालय की दूरी आधी हो जाएगी। ग्रामीण लंबे समय से यहां पक्के पुल की मांग कर रहे थे।

पुल निर्माण से इन गांवों को होगा लाभ

पुल निर्माण होने से रामपुर मिश्र, लोनहा, राजपुर बैरिहवा, जनवल, देवरिया, गाना, गायघाट, मदनपुरा, मंधरपुर, डेवाडीहा,नईडीहे,कड़सरी, निरंजनपुर,परतापीपुर,पांऊ,दोफड़ा,बिसेनपुर,कड़सरी गौतम,भद्दीपुरा,रखौना गांव के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा।

जून 2022 तक पूरा करना है निर्माण कार्य

परियोजना प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य 15 नवंबर से शुरू हो गया है। जून 2022 तक निर्माण कार्य पूरा करके पुल से ट्रैफिक का आवागमन शुरू किया जाना है। इसके लिए तेजी से पुल निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी