धागा फैक्‍ट्री में काम करने वाले युवक की पत्‍नी के कमरे में खून से सना शव बरामद Gorakhpur News

ममता की माने तो रात में करवट बदलकर वह अपने एक साल के बेटे आदित्य को दूध पिला रही थी। उसी समय गणेश ने छत की कुंडी में मफलर बांध फांसी लगा ली।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 08:30 PM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 08:26 AM (IST)
धागा फैक्‍ट्री में काम करने वाले युवक की पत्‍नी के कमरे में खून से सना शव बरामद Gorakhpur News
धागा फैक्‍ट्री में काम करने वाले युवक की पत्‍नी के कमरे में खून से सना शव बरामद Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। सहजनवां थाना क्षेत्र के केशोपुर में किराए पर कमरा लेकर पत्नी के साथ रहने वाले युवक की गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पत्नी ने पुलिस को खुदकशी करने की जानकारी दी। युवक का सिर फटने के साथ ही फर्श पर खून पसरा था। फॉरेंसिक टीम की मदद से सहजनवां पुलिस गुत्थी सुलझाने में लगी है।

धागा फैक्‍ट्री में काम कर रहा था युवक

जानकारी के अनुसार संतकबीरनगर, महुली के अछती गांव निवासी गणेश यादव गीडा क्षेत्र के एक धागा फैक्ट्री में दो वर्ष से काम कर रहा था। दो महीने पहले वह वार्ड नंबर आठ केशोपुर निवासी सीमा सिंह के मकान में किराए पर कमरा लेकर पत्नी ममता और एक साल के बेटे के साथ रहता था। ममता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की शाम को पति से विवाद हुआ था। शिकायत करने पर पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया और ठीक से रहने की हिदायत देकर घर भेज दिया। रात में उसने भोजन बनाया लेकिन किसी ने भोजन नहीं किया। ममता की माने तो रात में करवट बदलकर वह अपने एक साल के बेटे आदित्य को दूध पिला रही थी। उसी समय गणेश ने छत की कुंडी में मफलर बांध फांसी लगा ली। नजर पडऩे पर उसने चाकू से मफलर काट दिया। जिसके बाद गणेश फर्श पर गिरे और सिर फट गया। रात में एक बजे के करीब ममता ने घटना की जानकारी पड़ोसियों व ससुराल वालों को दी। जिसके बाद गणेश के पिता संतराम, मां मथुरा देवी, भाई कन्हैया और छोटे भाई रामदास मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष दिनेश मिश्र ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मालूम होगा कि मौत का वजह क्या है।

तीन साल पहले हुई थी शादी

गणेश के पिता संतराम ने बताया कि तीन वर्ष पहले गणेश की शादी हुई थी। उसकी पत्नी ममता शादी के बाद से सिर्फ दो महीने ही ससुराल में रही है।

पति-पत्नी में अक्सर होता था झगड़ा

बताते हैं कि जिस मकान में गणेश रहता था। उसमें करीब दस अन्य किराएदार भी रहते हैं। उन्होंने पूछताछ के बताया कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। गणेश ने कब फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं है।

chat bot
आपका साथी