महराजगंज में 9305 लोगों को लगा टीका, 3369 की हुई जांच

जिला महिला अस्पताल सीएचसी पीएचसी सहित निर्धारित कुल 30 स्थानों पर टीकाकरण का कार्य सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। शुक्रवार को सुबह से ही जिला अस्पताल श्यामदेउरवा मिठौरा फरेंदा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की कतार लग रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 01:12 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 01:12 AM (IST)
महराजगंज में 9305 लोगों को लगा टीका, 3369 की हुई जांच
महराजगंज में 9305 लोगों को लगा टीका, 3369 की हुई जांच

महराजगंज: जिले में कोरोना से बचाव का टीका लगवाने और जांच कराने के लिए लोगों का उत्साह चरम पर है। केंद्रों पर बड़ी संख्या में युवक, महिला व पुरुषों की भीड़ उमड़ रही है। संख्या अधिक होने के कारण कई केंद्रों पर लोगों से नोकझोंक भी हुई। इस दौरान कुल 9305 लोगों को टीका लगाया, वहीं 3369 की कोरोना जांच की गई।

जिला महिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी सहित निर्धारित कुल 30 स्थानों पर टीकाकरण का कार्य सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। शुक्रवार को सुबह से ही जिला अस्पताल, श्यामदेउरवा, मिठौरा, फरेंदा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की कतार लग रही है। जिला महिला अस्पताल में घंटे भर से लाइन लगाकर खड़े लोगों का धैर्य उस समय जवाब दे गया, जबकि एक स्वास्थ्य कर्मी बाहरी लोगों को अंदर प्रवेश करा टीका लगवाने की कोशिश करने लगा। कतार में खड़े लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों और लोगों में नोकझोंक भी हुई। इसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। इसके अलावा पीएचसी बरगदवा और सीएचसी नौतनवा पर भी लोगों ने टीकाकरण को लेकर नोकझोंक की। कई केंद्रों पर टीकाकरण की किल्लत से लोगों को वापस लौटना पड़ा।

नोडल अधिकारी डा. आइए अंसारी ने बताया कि शुक्रवार को 9305 लोगों को टीका लगाया गया है। 1695 लोगों की एंटीजन से जांच की गई है। जबकि आरटीपीसीआर जांच के लिए 1673 नमूने भेजे गए हैं। दो मिले कोरोना संक्रमित

कोरोना मरीजों के मिलने की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार व गुरुवार को एक भी संक्रमित नहीं मिला था, लेकिन शुक्रवार को दो मरीज फिर मिले गए हैं। इस प्रकार कोरोना संक्रमितों की संख्या 12374 हो गई है। इसमें 12228 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। इसमें 136 की मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

chat bot
आपका साथी