बस्ती मंडल में 88 हजार कामगारों को मिला ई-श्रम कार्ड, मिली एक नई पहचान

सरकार ने अंसगठित क्षेत्र के कामगारों (श्रमिकों) के लिए ई-श्रम पोर्टल लांच किया है। इसके जरिये देश के हर कामगार का रिकार्ड रखा जाएगा। उनको 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर और ई-श्रम कार्ड जारी किया जाएगा। यह पूरे देश में मान्य होगा।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:30 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:30 PM (IST)
बस्ती मंडल में 88 हजार कामगारों को मिला ई-श्रम कार्ड, मिली एक नई पहचान
88 हजार कामगारों को मिला ई-श्रम कार्ड। प्रतीकात्मक तस्वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता : सरकार ने अंसगठित क्षेत्र के कामगारों (श्रमिकों) के लिए ई-श्रम पोर्टल लांच किया है। इसके जरिये देश के हर कामगार का रिकार्ड रखा जाएगा। उनको 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर और ई-श्रम कार्ड जारी किया जाएगा। यह पूरे देश में मान्य होगा। सरकार की इस पहल से असंगठित क्षेत्र के कामगारों को एक नई पहचान मिलेगी।

सहज जनसेवा केंद्र में निश्शुल्क हो रहा पंजीकरण

ऐसे कामगार जिनका पीएफ (प्रोविडेंट फंड) व इएसआइ (इंप्लाइज स्टेट इंश्योरेंस) की कटौती न होती हो और वह आयकरदाता न हो तो, ऐसे लोगों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण किया जा रहा है। इनका पंजीकरण सहज जनसेवा केंद्र (सीएससी) पर निश्शुल्क हो रहा है। कामगार खुद अपने मोबाइल पर भी वेबसाइट खोलकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। बस्ती मंडल में अब तक 88 हजार कामगारों का ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण हो चुका है। इनमें बस्ती जिले के 30 हजार, संतकबीरनगर के 13 हजार तो सिद्धार्थनगर के 45 हजार कामगार शामिल हैं, इन्हें ई-श्रम कार्ड भी मिल चुका है। पंजीकृत असंगठित कामगारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलना है। फिलहाल अभी उन्हें दो लाख रुपये का मुफ्त बीमा का लाभ मिलेगा। हादसे में दिव्यांग होने की दशा में उन्हेंं एक लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी।

ई-श्रम कार्ड की विशेषता

असंगठित क्षेत्र के कामगारों को मिलने वाला यह विशिष्ट कार्ड होता है, इसमें 12 अंकों का यूनिवर्सल एकाउंट नंबर होता है। यह आधार कार्ड की तरह होता है, जो पूरे देश में मान्य होगा। इस कार्ड से श्रमिकों को कई योजनाओं का लाभ मिलेगा।

यह होंगे ई-श्रम कार्ड के पात्र

सब्जी उत्पादक, पशुधन व डेयरी उत्पादक, पोल्ट्री फार्म पर काम करने वाले, मत्स्य पालक, उद्यान व बागवानी करने वाले, वानिकी श्रमिक, सिलाई करने वाले टेलर्स, कशीदकारी करने वाले कामगार, ड्राइविंग प्रशिक्षण देने वाले, वाहन क्लीनर, नाईद्व बढई, ब्यूटीशियन, कुम्हार, निर्माण श्रमिक, चित्रकार, घरेलू रसोइया, घरेलू सफाईकर्मी, पटरी दुकानदार सहित 156 कटेगरी के कामगार ई-श्रम कार्ड के पात्र होंगे।

16 से 59 के मध्य उम्र वाले ही पात्र होंगे योजना के

उप श्रमायुक्त दिव्य प्रताप सिंह ने कहा कि ई- श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आधार नंबर, आधा से जुड़ा सक्रिय मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या, आइएफएससी कोड की जरूरत होती है। 16 से 59 के मध्य उम्र वाले ही योजना के पात्र होंगे। पंजीकरण होते ही आवेदक योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हो जाएंगे।

chat bot
आपका साथी