Panchayat Election 2021: गोरखपुर जिला पंचायत में नाम वापसी के बाद 869 प्रत्याशी मैदान में Gorakhpur News

जिला मुख्यालय पर चार कक्षों में प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए और बचे प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह आवंटित किया गया। प्रतीक चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशियों ने हैंडबिल आदि के लिए आर्डर दे दिया है। सदस्य पद के लिए 68 वार्डों में 869 प्रत्याशी मैदान में हैं।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 05:11 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 06:16 PM (IST)
Panchayat Election 2021: गोरखपुर जिला पंचायत में नाम वापसी के बाद 869 प्रत्याशी मैदान में Gorakhpur News
पंचायत चुनाव के संबंध में प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 68 वार्डों में 869 प्रत्याशी मैदान में हैं। पर्चा वापसी के दिन 150 से अधिक पर्चे वापस लिए गए। कई प्रत्याशियों ने एक से अधिक पर्चा दाखिल किया था। पर्चा वापसी के बाद तस्वीर साफ हो गई है। जिला पंचायत सदस्य बनने के लिए चार से लेकर 24 प्रत्याशियों के बीच अलग-अलग वार्डों में मुकाबला होगा। सबसे कम चार प्रत्याशी वार्ड नंबर 38 में हैं तो सर्वाधिक 24 प्रत्याशी वार्ड संख्या 29 में भाग्य आजमा रहे हैं।

इन वार्डों में ये है प्रत्‍याशियों की स्थिति

जिला मुख्यालय पर चार कक्षों में प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए और बचे प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह आवंटित किया गया। प्रतीक चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशियों ने हैंडबिल आदि के लिए आर्डर दे दिया है। जिला पंचायत सदस्य के वार्ड संख्या एक में 18, दो में नौ, तीन में 12, चार में 10, पांच में 17, छह में नौ, वार्ड संख्या सात में 16, आठ से 15, नौ में 11 और वार्ड संख्या 10 से 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड संख्या 11 में 16, वार्ड संख्या 12 में 10, वार्ड संख्या 13 में 17, वार्ड संख्या 14 में 20, 15 में पांच, वार्ड संख्या 16 में 15, वार्ड संख्या 17 में 12, 18 में सात, 19 में 10, 20 में 13, 21 में 14, वार्ड संख्या 22 में 14, 23 में 12, वार्ड संख्या 24 में 14, वार्ड संख्या 25 में नौ, वार्ड संख्या 26 में 10, वार्ड संख्या 27 में सात, वार्ड संख्या 28 में नौ, वार्ड संख्या 29 में 24, वार्ड संख्या 30 में 12, वार्ड संख्या 31 में 17, वार्ड संख्या 32 में 10, वार्ड संख्या 33 में 18, वार्ड संख्या 34 में 13, 35 में छह, 36 में 14, 37 में 11, 38 में चार, 39 में 11, 40 में 13, वार्ड संख्या 41 में 12,  42 में 14, 43 में 16,  44 में 10, 45 में 12, 46 में 13, 47 में सात, 48 में 12, वार्ड संख्या 49 में पांच, 50 से 21 प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड संख्या 51 में 14, 52 में आठ, 53 में 14, 54 में 13, 55 में पांच, 56 में 12, 57 में 17, 58 में 11, 59 में 14,  60 में 12, वार्ड संख्या 61 में 15, 62 में 12, 63 में 12,  64 में 10, 65 में 22, वार्ड संख्या 66 में 12, वार्ड संख्या 67 में 25 और वार्ड संख्या 68 में 16 प्रत्याशी भाग्य आजमाने के लिए मैदान में हैं।

chat bot
आपका साथी