Gorakhpur Panchayat Election 2021: गोरखपुर में 851 ग्राम पंचायतें आरक्षित, यहां देखें-किस ब्लाक में कितने गांव हैं आरक्षित
Gorakhpur UP Panchayat Election 2021 जिले में इस बार 1294 में से 851 ग्राम पंचायतें आरक्षित हैं। चार से आठ मार्च तक इस सूची पर आपत्ति की जा सकेगी। एससी एसटी एवं ओबीसी के लिए 643 गांवों को आरक्षित किया गया है। 437 गांवों में प्रधान पद अनारक्षित है।
गोरखपुर, जेएनएन : जिले में ग्राम पंचायत प्रधान, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य एवं बीडीसी सदस्य पद के आरक्षण आवंटन की सूची मंगलवार देर शाम जारी कर दी गई। सुबह पांच बजे तक सूची को अंतिम रूप दिया गया। तहसील दिवस से आने के बाद जिलाधिकारी ने हस्ताक्षर किए, उसके बाद सूची जारी कर दी गई। लोग दिनभर आरक्षण आवंटन जानने को आतुर रहे। इस बार जिले में 1294 में से 851 ग्राम पंचायतें आरक्षित हैं।
आपत्तियां दाखिल करने के लिए पांच दिन का समय
आपत्तियां दाखिल करने के लिए पांच दिनों का समय दिया गया है। चार से आठ मार्च तक इस सूची पर आपत्ति की जा सकेगी। एससी, एसटी एवं ओबीसी के लिए 643 गांवों को आरक्षित किया गया है। इसके अलावा महिला के लिए 208 ग्राम पंचायतें आरक्षित होंगी। 437 गांव में प्रधान का पद अनारक्षित है। अनुसूचित जनजाति के लिए छह गांव आरक्षित हैं। इनमें से तीन महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। ये गांव जंगल कौड़िया, ब्रह्मपुर एवं कौड़ीराम ब्लाकों के हैं। ब्लाक प्रमुख के 20 पदों में से 13 पद आरक्षित हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 14 मार्च को अंतिम सूची जारी की जाएगी।
यह भी पढे़ं : UP Panchayat Election 2021: लखनऊ समेत कई जिलों की आरक्षण लिस्ट जारी, 8 मार्च तक कर सकेंगे आपत्ति
किस ब्लाक में कितने गांव हैं आरक्षित
ब्लाक कुल ग्राम पंचायत एससी-महिला एससी ओबीसी-महिला ओबीसी महिला अनारक्षित
पिपराइच 63 05 10 06 12 10 20
भटहट 64 04 08 06 12 12 22
चरगांवा 35 03 04 04 06 05 13
जं. कौड़िया 50 04 06 05 09 07 17
भरोहिया 40 03 04 04 07 07 15
कैंपियरगंज 72 04 08 07 13 13 27
पाली 67 06 10 07 12 10 22
सहजनवां 64 05 10 06 11 11 21
पिपरौली 63 04 07 06 12 11 23
खजनी 85 07 13 08 14 14 29
बेलघाट 89 07 13 08 16 15 30
उरुवा 95 08 14 09 16 15 33
गोला 72 06 11 07 13 11 24
बड़हलगंज 69 06 10 07 12 10 24
गगहा 76 06 12 07 14 13 24
बांसगांव 69 06 10 06 12 11 24
कौड़ीराम 64 05 10 06 11 10 20
ब्रह्मपुर 63 05 10 06 12 09 19
खोराबार 41 04 06 04 08 06 13
सरदारनगर 53 05 08 05 10 08 17
कुल 1294 103 184 124 232 208 437