जिला कारागार में रखे गए 77 विचाराधीन कैदी

12 सितंबर 2021 को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खलीलाबाद तहसील के बनकटिया गांव स्थित 125 करोड़ की लागत वाले नवनिर्मित जिला कारागार का लोकार्पण किया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:50 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:50 PM (IST)
जिला कारागार में रखे गए 77 विचाराधीन कैदी
जिला कारागार में रखे गए 77 विचाराधीन कैदी

संतकबीर नगर: जिला कारागार-बस्ती से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के बनकटिया गांव स्थित नवनिर्मित जिला कारागार के बैरकों में 77 विचाराधीन कैदियों को रखा गया। ये सभी कैदी जिले के निवासी हैं। जिला कारागार बस्ती से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अब तक चार बार में 266 कैदियों को यहां पर रखा जा चुका है।

12 सितंबर 2021 को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खलीलाबाद तहसील के बनकटिया गांव स्थित 125 करोड़ की लागत वाले नवनिर्मित जिला कारागार का लोकार्पण किया था। कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा के पुलिस महानिरीक्षक आनंद कुमार ने यहां के डीएम व एसपी को पत्र जारी कर यह निर्देश दिया था कि बस्ती जिला कारागार में सजा काट रहे जिले के कैदियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सात अक्टूबर को नवनिर्मित जिला कारागार में रखा जाए। इस पर सात अक्टूबर को बस्ती जिला कारागार से 67 सिद्ध दोष कैदियों को नवनिर्मित जिला कारागार के बैरक में रखा गया था। जबकि 10 अक्टूबर को बस्ती जिला कारागार से अंडर ट्रायल वाले 58 बंदियों को यहां के बैरकों में रखा गया था। इसके कुछ दिन बाद पुन: 64 कैदियों को यहां पर लाया गया था। इस प्रकार अब तक चार बार में बस्ती जिला कारागार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 266 कैदियों

को यहां पर लाया जा चुका है। ये सभी कैदी जिले के निवासी हैं। इसके अलावा 11 अक्टूबर से नये कैदी भी जिला कारागार-संतकबीरनगर में रखे जा रहे हैं। जिला कारागार-बस्ती से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 77 विचाराधीन कैदियों को जिला कारागार-संतकबीर नगर के बैरकों में रखवा दिया गया है। कोरोना महामारी को देखते हुए इन कैदियों के लिए 500 मास्क के साथ 120 कंबल भी दिए गए हैं।

दिलीप कुमार पाण्डेय

जेल अधीक्षक, बस्ती जिला कारागार

chat bot
आपका साथी