Deoria Panchayat chunaav 2021 : देवरिया में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ 68.50 फीसद मतदान

देवरिया जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिक्त सात गांवों के प्रधान पद के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। कुल 68.50 फीसद लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया। प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटिका में बंद हो गया।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:15 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:15 PM (IST)
Deoria Panchayat chunaav 2021 : देवरिया में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ 68.50 फीसद मतदान
प्राथमिक विद्यालय पौहारी छापर में मतदान करने के लिए कतार में खड़े मतदाता। जागरण

गोरखपुर, जेएनएन : देवरिया जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिक्त सात गांवों के प्रधान पद के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। कुल 68.50 फीसद लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया। प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटिका में बंद हो गया। मतगणना कल यानी 11 मई को सुबह आठ बजे से होगी। पंचायत चुनाव के दौरान प्रधान पद के सात प्रत्याशियों के निधन के चलते जिले के सात गांवों में प्रधान पद के लिए मतदान नहीं हो सका था। सुबह सात बजे से सात मतदान केंद्रों के 21 बूथों पर मतदान शुरू हुआ। दोपहर तक कोई खास मतदान का ग्राफ नहीं रहा, लेकिन दोपहर बाद मतदाताओं ने झूम कर अपने मतों का प्रयोग किया और दोपहर बाद मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन लगी रही। शाम छह बजे मतदान संपन्न हुआ तो सातों मतदान केंद्र पर 68.50 फीसद मतदान हुआ था।

इन गांवों की सरकार के लिए मतदान

देसही देवरिया के पौहारी छापर, भाटपाररानी के बहोरवां, भागलपुर के कहांव, लार के ठाकुर गौरी, रुद्रपुर के भगवान मांझा, भटनी के जिगिना दीक्षित व परसिया करकटही में प्रधान पद के लिए मतदान हुआ। जिसमें कुल 11477 मतदाता थे।

सुरक्षा का रखा पुख्ता इंतजाम

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। हर मतदान केंद्र पर पुलिस लाइन से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके अलावा उस हल्के के दारोगा, सिपाही व थानेदार भी दिनभर मतदान केंद्रों पर जमे रहे। ठाकुर गौरी मतदान केंद्र का एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने जायजा लिया।

भगवानमाझा में 1148 मत पड़े

विकास खंड रुद्रपुर के भगवान मांझा के ग्राम प्रधान के चुनाव में चार प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटिका में बंद हो गए। मतदान के लिए बूथ संख्या 42 और 43 को बनाया गया था। जहां पर 1592 मतदाताओं में 1148 ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान स्थल पर आधारकार्ड दिखा रही। ऋतु नाम की महिला का मत पहले ही किसी ने दे दिया था। बैरंग उसे जाना पड़ा। मतदान स्थल का एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय सीओ अंबिका राम ने जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी