Coronavirus: गोरखपुर-बस्ती मंडल में एक दिन में मिले कोरोना के 56 मरीज, एक की मौत Gorakhpur News

गोरखपुर-बस्ती मंडल में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां एक दिन में ही कोरोना के 56 मरीज मिले हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 10:49 AM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 02:28 PM (IST)
Coronavirus: गोरखपुर-बस्ती मंडल में एक दिन में मिले कोरोना के 56 मरीज, एक की मौत Gorakhpur News
Coronavirus: गोरखपुर-बस्ती मंडल में एक दिन में मिले कोरोना के 56 मरीज, एक की मौत Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर व बस्ती मंडल में एक दिन में 56 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव पाए जाने वालों में सर्वाधिक संख्या बस्ती की है। यहां 37 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें बस्ती के कमिश्नर का रसोइया भी शामिल है। सिद्धार्थनगर में 11 लोग पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें 10 एक ही परिवार के सदस्य हैं। यहां एक अन्य संक्रमित की मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है।

बस्ती में संक्रमितों की कुल संख्या 235 पहुंच गई है। यहां एक्टिव केस 186 हैं। 43 स्वस्थ हो चुके हैं और छह की मौत हो चुकी है। सिद्धार्थनगर में पॉजिटिव की कुल संख्या 136 हो गई है। इनमें से 75 स्वस्थ हो चुके हैं। संतकबीर नगर में 200 निगेटिव, एक पॉजिटिव, कुशीनगर में 87 निगेटिव, तीन निगेटिव, देवरिया में 50 निगेटिव, एक पॉजिटिव, गोरखपुर में 46 निगेटिव, तीन पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों की कुल संख्या गोरखपुर में 117, देवरिया में 102, कुशीनगर में 30, महराजगंज में 66 और संत कबीरनगर में 118 है।

गोरखपुर में तीन में मिला कोरोना संक्रमण

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कुल 48 नमूनों की जांच की गई। जिसमें 45 की रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि तीन में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 117 हो गई है, जिसमें से 29 ठीक होकर घर जा चुके हैं। सात लोगों की मौत हो चुकी है। 81 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। पीपीगंज के नया गांव निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति 19 मई को मुंबई से आए थे। तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में 31 मई को भर्ती हुए थे। सहजनवां के कटसहरा के पास स्थित पिपराहेमा गांव निवासी 28 वर्षीय युवक 29 मई को मुंबई से आया था। कटसहरा स्वास्थ्य केंद्र पर 31 मई को उसका नमूना लिया गया था। भटहट के मौलाखोर निवासी एक 59 वर्षीय व्यक्ति 20 दिन पहले मुंबई से आए थे। गांव के संपदा देवी इंटर कॉलेज में क्वारंटाइन थे। उनका भी नमूना जांच के लिए भेजा गया था। तीनों की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि सभी के गांव को सील कर सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। उनके संपर्क वालों की पहचान की जा रही है। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इलाज शुरू हो गया है।  

chat bot
आपका साथी