महराजगंज में 5453 लोगों को लगा टीका, 2880 की हुई कोरोना जांच

जिला महिला अस्पताल सीएचसी पीएचसी सहित 45 स्थानों पर टीकाकरण और जांच का कार्य चल रहा है। सभी केंद्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लेकिन आनलाइन रजिस्ट्रेशन में दिक्कत होने से काफी संख्या में लोग टीकाकरण से वंचित हो रहे। अस्पतालों पर स्वास्थ्य कर्मियों और युवकों महिला व पुरुषों की नोकझोंक भी हो रही है। हद तो यह है कि कतार को संभालने के लिए पुलिस का सहारा लेना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 01:25 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 01:25 AM (IST)
महराजगंज में 5453 लोगों को लगा टीका, 2880 की हुई कोरोना जांच
महराजगंज में 5453 लोगों को लगा टीका, 2880 की हुई कोरोना जांच

महराजगंज: जिले में कोरोना से बचाव का टीका लगवाने और जांच करवाने को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है, लेकिन इसमें रजिस्ट्रेशन कराने में आ रही दिक्कतों से टीकाकरण का कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। काफी संख्या में लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। शुक्रवार को जिले में कुल 5453 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया और 2880 की जांच की गई है।

जिला महिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी सहित 45 स्थानों पर टीकाकरण और जांच का कार्य चल रहा है। सभी केंद्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लेकिन आनलाइन रजिस्ट्रेशन में दिक्कत होने से काफी संख्या में लोग टीकाकरण से वंचित हो रहे। अस्पतालों पर स्वास्थ्य कर्मियों और युवकों, महिला व पुरुषों की नोकझोंक भी हो रही है। हद तो यह है कि कतार को संभालने के लिए पुलिस का सहारा लेना पड़ रहा है। नोडल अधिकारी डा. आइए अंसारी ने बताया कि टीका की पर्याप्त उपलब्धता है। 5453 लोगों की कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। 1440 लोगों की एंटीजन से जांच की गई है। 1440 ने ही लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूना मेडिकल कालेज भेजा गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार से टीकाकरण स्थल पर ही रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था कर दी गई है। जो आनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाया है। वह भी टीकाकरण स्थल पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करा टीका लगवा सकते हैं।

कोरोना से एक मरीज ने जीती जंग

महराजगंज: जिले में शुक्रवार को कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला है। साथ ही एक मरीज के कोरोना से जंग जीतने की रिपोर्ट आई है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 12378 है। इसमें 12235 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। जबकि 136 की मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर सात हो गई है।

chat bot
आपका साथी