गोरखपुर में पिस्‍टल सटाकर पैथोलाजी संचालक से 4.50 लाख की लूट

कैंट क्षेत्र के बेतियाहाता में पैथोलाजी संचालक के पिता को पिस्टल सटाकर बदमाशों ने 4.50 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश फिराक चौराहे की तरफ भाग निकले। घर पहुंचने पर उन्होंने घटना की जानकारी स्वजन को दी।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 12:30 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 08:19 AM (IST)
गोरखपुर में पिस्‍टल सटाकर पैथोलाजी संचालक से 4.50 लाख की लूट
बेतियाहाता में (दाएं से) विजय गोयल से हुई है लूट। उनके साथ पुत्र डा. अमित गोयल। जागरण

गोरखपुर, जेएनएन : कैंट क्षेत्र के बेतियाहाता में पैथोलाजी संचालक के पिता को पिस्टल सटाकर बदमाशों ने 4.50 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश फिराक चौराहे की तरफ भाग निकले। घर पहुंचने पर उन्होंने घटना की जानकारी स्वजन को दी। रात में कैंट थाने पहुंचे पैथाेलाजी संचालक ने घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

डा. अमित गोयल की लाइफ पैथोलाजी

बेतियाहाता निवासी विजय गोयल के बेेटे डा. अमित गोयल की चौराहे पर लाइफ पैथोलाजी है। शनिवार रात में 8.45 बजे विजय गोयल पैथोलाजी से 4.50 लाख रुपये बैग में लेकर पैदल ही घर जाने के लिए निकले। घर से 100 मीटर पहले बाइक लेकर खड़े तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। एक बदमाश ने पिस्टल सटाकर उनके हाथ से बैग छीन लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए तीनों बदमाश फिराक चौराहे की तरफ भाग निकले। घर पहुंचने पर विजय ने घटना की जानकारी स्वजन के साथ ही लखनऊ जा रहे डा. अमित गोयल को दी। लूट की खबर मिलते ही डा. अमित घर लौट आए।

पिता के साथ कैंट थाने पहुंचकर घटना की दी जानकारी

पिता के साथ कैंट थाने पहुंच घटना की जानकारी दी। 4.50 लाख रुपये की लूट होने की खबर मिलते ही कैंट थानेदार के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि पैथोलाजी संचालक के पिता ने घटना की जानकारी देर से दी है। छानबीन चल रही है, लाइफ पैथोलाजी के साथ ही बेतियाहाता में लगे सीसी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बाइक स्टार्ट करके खड़े थे बदमाश

पैथोलाजी से 200 मीटर की दूरी पर डा. अमित गोयल का मकान है। उनके पिता ने पुलिस को बताया कि रोजाना रात में पैथोलाजी से पैदल ही घर जाते हैं। घर से 100 मीटर पहले दो बदमाश बाइक स्टार्ट करके बैठे थे। उनका तीसरा साथी कुछ दूरी पर खड़ा था। पास पहुंचते ही उन्होंने रोकने के साथ ही पिस्टल सटा दिया। कुछ समझ पाते इससे पहले बैग छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद उन्हें कुछ समझ में ही नहीं आया कि क्या करें। घर पहुंचने के बाद स्वजन को जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी