42 करोड़ रुपये मिले नागरिक सुविधाओं के लिए, होंगे कई विकास कार्य Gorakhpur News

शहर में नागरिक सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार से 42 करोड़ रुपये मिले हैं। इनमें 21 करोड़ रुपये से पेयजल जल संचयन और सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना की गति तेज होगी। बचे 21 करोड़ रुपये से निर्माण व अन्य विकास कार्य होंगे।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 29 Mar 2021 10:10 AM (IST) Updated:Mon, 29 Mar 2021 10:10 AM (IST)
42 करोड़ रुपये मिले नागरिक सुविधाओं के लिए, होंगे कई विकास कार्य Gorakhpur News
21 करोड़ रुपये से पेयजल की व्‍यवस्‍था की जाएगी मजबूत। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन : शहर में नागरिक सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार से 42 करोड़ रुपये मिले हैं। इनमें 21 करोड़ रुपये से पेयजल, जल संचयन और सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना की गति तेज होगी। बचे 21 करोड़ रुपये से निर्माण व अन्य विकास कार्य होंगे। 15वें वित्त आयोग की संस्तुति के आधार पर रुपये मिले हैं।

सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के लिए काम में और तेजी आने की उम्मीद

बजट मिलने के बाद शहर के सहजनवां के सुथनी में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के लिए काम में और तेजी आने की उम्मीद है। शहर के कई इलाकों में अब भी पेयजल की दिक्कत है। कई जगह नलकूप फेल हो जाने के कारण पानी के लिए नागरिक परेशान हैं।

कुछ जगहों पर नहीं मिल रहा साफ पानी

कुछ जगहों पर साफ पानी न आने की दिक्कत है। यहां के लोगों को परेशानी हो रही है। बजट से नलकूपों के आटोमेटिक संचलन के साथ ही नए नलकूपों की स्थापना की दिशा में काम शुरू होगा।

टाइड फंड से पेयजल में सुधार

15वें वित्त आयोग की संस्तुति के आधार पर नगर निगम को टाइड व अनटाइड ग्रांट के रूप में धन मिला है। टाइड ग्रांट से पेयजल में सुधार किया जाएगा। इसमें जलस्तर सुधार, जल संचयन और पानी को दोबारा उपयोग में ले आना शामिल है। साथ ही सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का काम होगा। अनटाइड ग्रांट से वेतन व कार्यालय व्यय को छोड़कर विकास कार्य कराए जाएंगे।

विकास कार्यों के लिए मिला नगर निगम को बजट

महापौर सीताराम जायसवाल ने कहा कि पेयजल, जल संचयन, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट समेत अन्य विकास कार्यों के लिए नगर निगम को बजट मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर के विकास और नागरिकों को अच्‍छी सुविधा देने के लिए बजट दिया है। इसका सदुपयोग नागरिक सुविधाओं में किया जाएगा। जल संचयन महत्वपूर्ण अभियान है। शहर के नागरिक इसमें सहभागी बनेंगे।

chat bot
आपका साथी