मुख्‍यमंत्री ने गोरखपुर के बाढ़ प्रभावित 40700 किसानों के खाते में भेजा पैसा, की बातचीत

राज्य आपदा मोचक निधि से जिले के 40724 किसानों के खाते में करीब 10 करोड़ 20 लाख रुपये ट्रांसफर किये गए। मुख्यमंत्री ने यहां के दो किसानों से बात भी की और दोनो किसानों से उनकी समस्‍याएं सुनीं।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 12:55 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 02:07 PM (IST)
मुख्‍यमंत्री ने गोरखपुर के बाढ़ प्रभावित 40700 किसानों के खाते में भेजा पैसा, की बातचीत
वीडियो कान्फ्रेंसीग के जरिए किसानो से बात करते मुख्यमंत्री।

गोरखपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की सुबह लखनऊ से बाढ़ में नुकसान हुई फसल के लिए किसानों के खाते में आर्थिक सहायता (कृषि निवेश अनुदान) ट्रांसफर की। राज्य आपदा मोचक निधि से जिले के 40724 किसानों के खाते में करीब 10 करोड़ 20 लाख रुपये ट्रांसफर किये गए।

मुख्यमंत्री ने यहां के दो किसानों से बात भी की। सदर तहसील के किसान परमहंस से मुख्यमंत्री ने पूछा कि आपकी कितनी फसल नुकसान हुई है, उन्होंने बताया कि 1600 एयर फसल नुकसान हुआ। उन्होंने तरकुलानी रेगुलेटर बनाने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। कहा कि हजारों एकड़ खेत को इससे फायदा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां तेजी से काम चल रहा है जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री के पूछने पर परमहंस ने बताया कि बाढ़ के दौरान उन्हें राहत सामग्री मिली थी। उनके खाते में 9585 रुपये क्रेडिट हुए हैं। बांसगांव तहसील के दाड़ी रावत गांव निवासी कुंती देवी मुख्यमंत्री से बात कर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नुकसान की भरपाई की है। मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा कि कितनी फसल की क्षति हुई है, इसपर कुंती देवी ने कहा कि चार बीघा। उनके खाते में 6750 रुपये क्रेडिट हुए हैं।

chat bot
आपका साथी