देवरिया में ट्रेन रोकने जा रहे भाकियू जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 37 किसान नेता गिरफ्तार

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को सदर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकने जा रहे किसान नेताओं को पुलिस ने स्टेशन गेट पर रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने भाकियू के जिलाध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 37 किसान नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 02:23 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 02:23 PM (IST)
देवरिया में ट्रेन रोकने जा रहे भाकियू जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 37 किसान नेता गिरफ्तार
देवर‍िया में ग‍िरफ्तारी के पहले प्रदर्शन करते क‍िसान। - जागरण

देवरिया, जागरण संवाददाता। लखीमपुर की घटना को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को सदर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकने जा रहे किसान नेताओं को पुलिस ने स्टेशन गेट पर रोक लिया। पुलिस व किसान नेताओं के बीच बहस हुई। इसके बाद पुलिस ने भाकियू के जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 37 किसान नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया।

यह हुए ग‍िरफ्तार

सुबह टाउन हाल परिसर में भाकियू जिलाध्यक्ष राघवेंद्र शाही के नेतृत्व में किसान नेता एकत्रित हुए। इसके बाद किसान नेता प्रदर्शन करते हुए सुभाष चौक पर पहुंचे, जहां पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास की। बावजूद इसके किसान नेता प्रदर्शन करते हुए सदर रेलवे स्टेशन गेट पर पहुंच गए और ट्रेन रोकने के लिए आगे बढ़ने लगे। जिसके बाद पुलिस व पीएसी के जवानों ने सख्ती दिखाते हुए गेट पर रोक लिया। इसके बाद राघवेंद्र शाही के अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डा.कृष्णा जायसवाल, राणा सिंह, डा. चतुरानन ओझा समेत अन्य किसान नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मांगे मानी जाने तक चलेगा आंदोलन

भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं। तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए आंदोलन चल रहा है। लखीमपुर खीरी में किसानों को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे ने रौंद दिया। अभी तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी नहीं की गई है। उन्‍होंने कहा क‍ि मांगे मानी जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। पुल‍िस के डर से क‍िसान अपना आंदोलन बंद नहीं करेंगे।

पूरे ज‍िले में सड़क पर उतरे क‍िसान

उधर, सलेमपुर में भाकपा नेता कामरेड सतीश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की। इस दौरान कामरेड प्रेमचंद्र यादव, सुशील कुमार समेत अन्य किसान नेता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी