महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे 28 विभाग Gorakhpur News

महिलाओं के सशक्तीकरण एवं उन्हें जागरूक करने के लिए शासन की ओर से संचालित मिशन शक्ति योजना के तहत विशेष अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान आठ मार्च तक चलेगा और 28 सरकारी विभाग मिलकर महिला सशक्तीकरण के लिए काम करेंगे।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 12:10 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 12:10 PM (IST)
महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे 28 विभाग  Gorakhpur News
गोरखपुर के मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह। जागरण

गोरखपुर, जेएनएन : महिलाओं के सशक्तीकरण एवं उन्हें जागरूक करने के लिए शासन की ओर से संचालित मिशन शक्ति योजना के तहत विशेष अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान आठ मार्च तक चलेगा और 28 सरकारी विभाग मिलकर महिला सशक्तीकरण के लिए काम करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनसे इस अभियान की सफलता के लिए विभागीय कार्ययोजना मांगी है।

संचालित की जा रही है मिशन शक्ति योजना

महिलाओं को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने, रोजगार के लिए प्रेरित करने, सुरक्षा एवं उनसे जुड़े कानूनों के बारे में जानकारी देने के लिए शासन की ओर से मिशन शक्ति योजना संचालित की जा रही है। पहले चरण में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। अब विशेष अभियान के जरिये भी विभिन्न विभागों एवं स्कूलों में अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिये महिलाओं को जागरूक एवं प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने सभी विभागों से उनकी कार्ययोजना मांगी गई है। सभी को प्रभावी तरीके से कार्यक्रमों का आयोजन करना होगा। प्रतिदिन किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट फोटो के साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी को उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने कहा कि विभागों की ओर से जो भी कार्यक्रम होंगे, उसमें किसी उच्च अधिकारी को जरूर बुलाया जाए। इस संबंध में विकास भवन में आयोजित बैठक में अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया, समाज कल्याण अधिकारी अलख निरंजन मिश्र, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय आदि उपस्थित रहे।

इन विभागों की रहेगी सहभागिता

कृषि, पंचायतीराज, राजस्व, चीनी एवं गन्ना, यूवा कल्याण, बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण, उच्च शिक्षा, लघु सुक्ष्म एवं मध्यम उद्यम विभाग, दुग्ध विकास, चिकित्सा शिक्षा, संस्कृति विभाग, माध्यमिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, औद्योगिक विकास, ग्राम्य विकास, सूचना, परिवहन, नगर विकास, पशुपालन, अल्पसंख्यक, न्याय विभाग, सहकारिता, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आवास एवं शहरी नियोजन, श्रम तथा गृह विभाग आदि।

आठ मार्च तक चलाया जाना है विशेष अभियान 

मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत आठ मार्च तक विशेष अभियान चलाया जाना है। इसमें 28 विभाग सम्मिलित रूप से कार्य करेंगे। विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए महिला सशक्तीकरण के लिए काम किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी