सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ की मौजूदगी में आज दांपत्य बंधन में बंधेंगे 2503 जोड़े

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ की मौजूदगी में सोमवार को गोरखपुर मंडल के 2503 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधेंगे। कुशीनगर में आयोजित इस आयोजन में इन जोड़ों को सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत कन्या विवाह अनुदान योजना के तहत कुल 75 हजार रुपये की सहायता भी दी जाएगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 11:58 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 02:28 PM (IST)
सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ की मौजूदगी में आज दांपत्य बंधन में बंधेंगे 2503 जोड़े
सोमवार को कुशीनगर में गोरखपुर मंडल के 2503 जोड़े दांपत्य बंधन में बंधेंगे। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। Mass marriage ceremony in kushinagar: श्रम विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सोमवार को मंडल के 2503 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधेंगे। कुशीनगर में आयोजित इस आयोजन में इन जोड़ों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत कन्या विवाह अनुदान योजना के तहत कुल 75 हजार रुपये की सहायता भी दी जाएगी। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ और कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के भी शामिल होंगे। श्रम विभाग ने आयोजन को सफल बनाने के लिए रविवार को देर शाम सभी तैयारियों पूरी कर ली।

श्रम विभाग कुशीनगर में आयोजित कर रहा कार्यक्रम

उप श्रमायुक्त अमित कुमार मिश्रा ने सामूहिक विवाह के आयोजन को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि लाभार्थी निर्माण श्रमिक के खाते में दंपती की गृहस्थी के लिए 65 हजार रुपये और वस्त्र के लिए 10 हजार रुपये लिए भेजे जाएंगे। सिर्फ गोरखपुर से ही 817 जोड़ों का चयन विवाह के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि हिंदू जोड़ों के लिए पुरोहित की व्यवस्था की गई है। वहीं मुस्लिम जोड़ों के निकाह के लिए मौलवी भी मौजूद रहेंगे। इसी तरह अन्य लाभार्थियों की धार्मिक एवं पारंपरिक मान्यताओं का ध्यान रखते हुए विवाह संपन्न कराए जाएंगे।

श्रम एवं सेवायोजना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी रहेंगे मौजूद

सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में श्रम एवं सेवायोजना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मंडल से कई मंत्री, सांसद, राज्यसभा सांसद और विधायक शामिल होंगे। पिछले एक माह से इस समारोह का तैयारी श्रम विभाग द्वारा की जा रही थी। इसको लेकर विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया था।

मंडल के किस जनपद से कितने जोड़े का होगा विवाह

गोरखपुर मंडल से कुल 2503 जोड़े सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर दांपत्य सूत्र में बंधेंगे। इनमें गोरखपुर के 817, महाराजगंज के 634, कुशीनगर के 654 तथा देवरिया के 398 जोड़े इस समारोह में शामिल हो रहे हैं।

chat bot
आपका साथी