Gorakhpur Weather News: अक्टूबर में अब तक हो चुकी 230 मिलीमीटर बारिश, अभी भी आंशिक रूप से छाए बादल

जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इसके साथ हल्की धूप ने उमस बढ़ा दी है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। लोगों को 33 डिग्री तापमान में भी 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गर्मी महसूस हुई है।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 02:47 PM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 03:04 PM (IST)
Gorakhpur Weather News: अक्टूबर में अब तक हो चुकी 230 मिलीमीटर बारिश, अभी भी आंशिक रूप से छाए बादल
गोरखपुर में सुबह ही छाए आंशिक बादल। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता : जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इसके साथ हल्की धूप ने उमस बढ़ा दी है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। धूप व नमी की जुगलबंदी के चलते लोगों को 33 डिग्री तापमान में भी 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गर्मी महसूस हुई है। सोमवार को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिली। अक्टूबर माह में अब तक करीब 230 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह अक्टूबर माह की औसत वर्षा से करीब साढ़े पांच गुनी अधिक है।

धूप व बादलों का मिलाजुला असर मिला देखने को

सोमवार सुबह से धूप व बादलों का मिलाजुला असर देखने को मिला। कहीं चटख धूप तो कहीं पर बादल दिखे। हालांकि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया था कि सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी होगी। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। अक्टूबर माह की औसत वर्षा 42.8 मिलीमीटर है। इस माह अब तक करीब 230 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह अक्टूबर की औसत वर्षा से करीब साढ़े पांच गुनी अधिक है। बता दें कि बीते दो अक्टूबर को एक दिन जिले में 193 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

30 घंटे से अनवरत जारी है बारिश का क्रम

पिछले 30 घंटे से जिले में अनवरत बारिश का क्रम जारी है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने पूर्वानुमान जताया है कि बारिश का यह सिलसिला रविवार तक जारी रह सकता है। बता दें पिछले 24 घंटे (शुक्रवार सुबह 8.30 बजे से शनिवार सुबह 8.30 बजे) में जिले में 193 मिलीमीटर अति भारी बारिश हो चुकी है। अक्टूबर माह में बीते 127 वर्षों में एक दिन में किसी भी दिन इतनी बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार को भी दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

chat bot
आपका साथी