महराजगंज में 19431 लोगों को लगा टीका, 2133 की हुई कोरोना जांच

नोडल अधिकारी डा. आइए अंसारी ने बताया कि 19431 लोगों को टीका लगाया गया है। एंटीजन से 1068 लोगों की जांच की गई है। जबकि आरटीपीसीआर जांच के लिए 1065 लोगों को नमूना भेजा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 12:19 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 12:19 AM (IST)
महराजगंज में 19431 लोगों को लगा टीका, 2133 की हुई कोरोना जांच
महराजगंज में 19431 लोगों को लगा टीका, 2133 की हुई कोरोना जांच

महराजगंज: जिले में कोरोना से बचाव का टीका और जांच कराने को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है। जनपद को प्रदेश में 12 वां स्थान प्राप्त करना, इस बात की तस्दीक है, कि लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता आई है। मंगलवार को कुल 19431 युवकों, महिलाएं और पुरुषों को टीका लगाया गया है और 2133 लोगों की जांच की गई है।

जिला महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 35 स्थानों पर टीकाकरण और जांच के लिए मंगलवार को भी शिविर लगाई थी। इस दौरान हर केंद्रों पर लोगों की भीड़ रही। नोडल अधिकारी डा. आइए अंसारी ने बताया कि 19431 लोगों को टीका लगाया गया है। एंटीजन से 1068 लोगों की जांच की गई है। जबकि आरटीपीसीआर जांच के लिए 1065 लोगों को नमूना भेजा गया है। सिटीजन फोरम की पहल पर हुआ टीकाकरण

सिटीजन फोरम महराजगंज की पहल पर ग्राम बागापार में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फोरम के संरक्षक डा. बलराम भट्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केएम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिलीप शुक्ला, कार्यक्रम के आयोजक विजय सिंह संत ने किया। इस दौरान कुल 352 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर केपी सिंह, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर सूर्य प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान विवेक प्रताप सिंह, सिटीजन फोरम के महासचिव विमल कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे। प्रदेश में 12वें स्थान पर महराजगंज

कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण में महराजगंज को प्रदेश में 12वां स्थान मिला है। जबकि मंडल में महराजगंज दूसरे स्थान पर है। इस उपलब्धि से अधिकारी व कर्मचारी उत्साहित हैं। नोडल अधिकारी डा. आइए अंसारी ने बताया कि जिले में मिठौरा ब्लाक प्रथम स्थान और सिसवा दूसरे स्थान पर है। जिले में मिला एक कोरोना संक्रमित

जिले में मंगलवार को एक कोरोना संक्रमित मिला है। संक्रमित व्यक्ति फरेंदा क्षेत्र का निवासी है। इस प्रकार कोरोना संक्रमितों की संख्या जनपद में 12439 हो गया है। इसमें 12295 ठीक हो गए हैं। जबकि 140 की मौत हो चुकी है। अब वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या चार हो गई है। आयुष्मान कार्ड से संतृप्त हुआ गांव, मिला सम्मान

विकासखंड सदर का ग्राम पंचायत बेलवाकाजी में सभी 168 व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बन गया। आयुष्मान कार्ड से संतृप्त होने के मामले में यह गांव जनपद का प्रथम गांव बन गया है। इस उपलब्धि के लिए डिस्ट्रिक्ट ग्रिवांस मैनेजर दुर्गेश कुमार सिंह तथा ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर सूर्य प्रताप सिंह को सरदार राय और सिटीजन फोरम के महासचिव विमल कुमार पांडेय प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जीनत वर्मा, चंद्र प्रकाश चौधरी, रामबाबू, सुरेंद्र चौधरी, दुर्गेश राय, गोबरी वर्मा, सुग्रीम वर्मा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी