कई ट्रेनें निरस्‍त, कुछ देरी से चलेंगी- इस रूट के यात्रियों को होगी परेशानी

इंजीनियरिंग कार्य के चलते रेलवे प्रशासन रविवार को ब्लाक लेगा। इसके चलते विभिन्न रूटों पर चलने वाली 15 सवारी गाडिय़ां निरस्त रहेंगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 12:36 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 03:43 PM (IST)
कई ट्रेनें निरस्‍त, कुछ देरी से चलेंगी- इस रूट के यात्रियों को होगी परेशानी
कई ट्रेनें निरस्‍त, कुछ देरी से चलेंगी- इस रूट के यात्रियों को होगी परेशानी

गोरखपुर, जेएनएन : रविवार को पनियहवा प्वाइंट पर सुबह पांच से 11 बजे तक तथा गोरखपुर जंक्शन यार्ड में सुबह सात से दोपहर 1.00 बजे तक इंजीनियरिंग कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ब्लाक लेगा। इसके चलते विभिन्न रूटों पर चलने वाली 15 सवारी गाडिय़ां निरस्त रहेंगी। इसके अलावा 19040 मुजफफरपुर- बान्द्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से दो घंटे विलंब से चलाई जायेगी। 55075 सिवान-गोरखपुर सवारी गाड़ी की यात्रा कप्तानगंज में समाप्त हो जायेगी। 55076 नंबर की गोरखपुर-सिवान सवारी गाड़ी कप्तानगंज से चलेगी।

निरस्त होने वाली पैसेंजर ट्रेनें

- 55001/55002 गोरखपुर-अयोध्या-गोरखपुर।

- 54324/54323 सीतापुर-बुढ़वल-सीतापुर।

- 55072/55071 गोरखपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर।

- 55073/55080 गोरखपुर नरकटियागंज- गोरखपुर।

- 55042/55079 गोरखपुर-बेतिया-गोरखपुर।

- 55055/55056 गोरखपुर-कप्तानगंज-गोरखपुर।

- 55077/55078 गोरखपुर-बढऩी-गोरखपुर।

- 55038 सीतापुर-बुढ़वल सवारी गाड़ी।

chat bot
आपका साथी