लखीमपुर खीरी के 15 लोग कुशीनगर में हुए सड़क हादसे में घायल, घायलों में शामिल हैं छह महिलाएं

लखीमपुर खीरी जिले के कुछ परिवार कुशीनगर में रहकर सडक के किनारे तकिया और सोफे का कवर बेचने का काम करते हैं। छह महिलाओं सहित 15 लोग मालवाहक टेंपो में सवार होकर महराजगंज जा रहे थे। रास्‍ते में टैंपो पलट जाने से सभी घायल हो गए हैं।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 09:50 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 09:50 AM (IST)
लखीमपुर खीरी के 15 लोग कुशीनगर में हुए सड़क हादसे में घायल, घायलों में शामिल हैं छह महिलाएं
मालवाहक टेंपो पलटने से छह महिलाओं सहित 15 घायल। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवादाता। कुशीनगर जिले में रामकोला कस्बे के समीप कप्तानगंज मार्ग पर 22 सितंबर को दोपहर अनियंत्रित मालवाहक टेंपो के पलटने से छह महिलाओं समेत 15 लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर जुटे आसपास के लोगों ने घायलों को टेंपो से बार निकाला और पुलिस को हादसे की सूचना दी। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उन्‍हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सभी घायल लखीमपुर के निवासी बताए जा रहे। वे तमकुहीराज से महराजगंज जा रहे थे।

सड़क के किनारे दुकान लगाकर बेचते हैं चकिया व सोफे का कवर

बताया जाता है कि लखमीपुर निवासी ये महिलाएं व पुरुष सड़क किनारे दुकान लगाकर तकिया व सोफा कवर आदि बेचने का कार्य करते हैं। सुबह 11 बजे ये लोग तमकुहीराज से मालवाहक टेंपो में सवार होकर महराजगंज के लिए चले। दोपहर लगभग तीन बजे रामकोला कस्बे से कुछ ही दूर आगे पहुंचने पर टेंपो अनियंत्रत होकर सड़क किनारे जा पलटी। टेंपो सवार शरीफ, निसार, इद्रीसा, शाहरूख, अन्नू, फौकरार, नेसार, सर्फुद्दीन, आयशा, अब्रराज, अल्तीसा, सानिया, मुबारक, नगमा व सलमा निवासी खिरी थाना खिरी जिला लखीमपुर समेत 15 लोग घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर जुटे आसपास के लोगों ने सड़क पर पड़े घायलों को किनारे किया।

पुलिस ने पहुंचाया अस्‍पताल

पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला ले गई, जहां प्राथामिक उपचार के बाद डाक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्नू, आयशा, नगमा व नेसार के सिर में गंभीर चोट आई है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में चालक समेत सभी 15 लोग घायल हैं। ये लोग अलग अलग शहर व कस्बों में दुकान लगाकर सामान बेचते हैं। आज ये लोग मालवाहक टेंपो में सामान रख उसी पर बैठ गए और तमकुहीराज से महराजगंज के लिए चले थे। दुर्घटना की सूचना इनके घर दे दी गई है। आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

घर में घुसी नील गाय के हमले में महिला घायल 

बुधवार दोपहर बाद अचानक नेबुआनौरंगिया थाने के ग्राम सौरहा खुर्द में नील गाय घुस आई। घर के बाहर कार्य कर रहे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। नील गाय एक घर में घुस गई और हमले से घर में मौजूद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।गांव में सभी लोग अपने कार्य में व्यस्त थे कि खेत की ओर से बेतहाशा दौड़ती नील गाय गांव में आ पहुंची। जिसे देखा उसे दौड़ाने लगी। इस दौरान वह मैनेजर के घर में घुस गई। उनकी पत्नी सोनमती को हमला कर घायल कर दिया। बाहर निकली तो चपट में आने से ग्रामवसी रवि के पैर में चोट आई तो एक बाइक सवार घायल हो गया। लोग फाटक बंद कर छत पर चढ़ गए। कुछ साहसी युवकों ने नील गाय को पकड़कर बांधा तो गांव में शांति खड़ी हो सकी। खड्डा रेंजर बीके यादव ने बताया कि टीम भेजी गई है।

chat bot
आपका साथी