गोरखपुर से नियमित हो रहीं 13 उड़ानेें, दिल्ली के लिए पांचवीं उड़ान शुरू

अब गोरखपुर से रोजाना उड़ान भरने वाले विमानों की संख्या 13 हो गयी है। दिल्ली के लिए यह उड़ान इंडिगो एयरलाइंस ने शुरू की है। पहले दिन यहां से 90 यात्री दिल्ली गए जबकि वहां से 94 यात्री गोरखपुर आए।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:30 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:14 AM (IST)
गोरखपुर से नियमित हो रहीं 13 उड़ानेें, दिल्ली के लिए पांचवीं उड़ान शुरू
गोरखपुर से विमान सेवा का फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। दिल्ली के लिए पांचवीं उड़ान शुरू हो गयी है। इसके साथ ही अब गोरखपुर से रोजाना उड़ान भरने वाले विमानों की संख्या 13 हो गयी है। दिल्ली के लिए यह उड़ान इंडिगो एयरलाइंस ने शुरू की है। पहले दिन यहां से 90 यात्री दिल्ली गए जबकि वहां से 94 यात्री गोरखपुर आए।

पहले दिन 90 यात्री गये और 94 आये

दिल्ली से इंडिगो एयरलाइंस का 180 सीटर यह विमान 94 यात्रियों को लेकर अपराह्न तीन बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचा। तकरीबन 40 मिनट बाद यही विमान यहां से 90 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरा। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा यह सेवा शुरू किए जाने से यात्री काफी खुश नजर आए। उनका कहना था कि सुबह इसी एयरलाइंस के विमान से गोरखपुर पहुंचकर जरुरी काम को निपटाकर शाम की उड़ान से फिर दिल्ली पहुंचा जा सकता है।

मुंबई के लिए भी नियमित तीन उड़ाने

एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर वाजपेई ने बताया इंडिगो की दिल्ली के लिए पहले से एक उड़ान सुबह 8.40 बजे से हो रही है।गोरखपुर से अब दिल्ली के लिए पांच पांच, मुंबई के लिए तीन, कोलकाता, लखनऊ, प्रयागराज, हैदराबाद, लखनऊ और बेंगलुरु के लिए एक-एक उड़ान शामिल है।

यात्रियों की संख्या बढ़ी

जनवरी 2021 से 24 मार्च तक, गोरखपुर एयरपोर्ट से हर रोज औसतन 1500-1600 लोगों ने हवाई सफर किया।तब दिल्ली के लिए चार, हैदराबाद, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और प्रयागराज के लिए एक-एक विमान रोजाना उड़ान भरते थे। दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या बढऩे पर इंडिगो ने एक और विमान बढ़ाया है। 

बता दें कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के पहल पर यह संभव हो पा रहा है। कभी गोरखपुर से मुश्किल से उड़ाने हो पा रहीं थीं। कम उड़ानों के कारण गोरखपुर के लोगों को काफी परेशानियों का सामाना करना पड़ता था। इस समस्‍या से निजात दिलाने में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का महत्‍वपूर्ण योगदान है।

chat bot
आपका साथी