जिला जेल से 60 दिन के अंतरिम जमानत पर रिहा किए गए 13 बंदी

जेल प्रशासन के मुताबिक़ जेल से करीब 105 सजायाफ्ता व विचाराधीन बंदियों को अंतरिम जमानत पर छोड़ा जाएगा। जेल प्रशासन के अनुसार बंदियों को रिहा करने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। पहले दिन कुल 13 अंतरिम बेल पर साठ दिन के लिए देर शाम रिहा किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 11:11 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 11:11 PM (IST)
जिला जेल से 60 दिन के अंतरिम जमानत पर रिहा किए गए 13 बंदी
जिला जेल से 60 दिन के अंतरिम जमानत पर रिहा किए गए 13 बंदी

बस्ती: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर काफी खतरनाक है. तमाम सख्तियों के बावजूद संक्रमण बढ रहा है। जेल के अंदर रहने वाले बंदी भी अब सुरक्षित नहीं हैं। कोरोना के केस बढ़ने की वजह से जेल प्रशासन ने पहले दिन 13 बंदियों को साठ दिन की अंतरिम •ामानत पर देर शाम रिहा कर दिया है।

जेल प्रशासन के मुताबिक़ जेल से करीब 105 सजायाफ्ता व विचाराधीन बंदियों को अंतरिम जमानत पर छोड़ा जाएगा। जेल प्रशासन के अनुसार बंदियों को रिहा करने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। पहले दिन कुल 13 अंतरिम बेल पर साठ दिन के लिए देर शाम रिहा किए गए।

जेलर सतीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जो विचाराधीन बंदी सात साल से कम सजा वाले अपराध में बंद हैं, उन्हें दो महीने की अंतरिम जमानत संबंधित कोर्ट से दी जा रही है। ऐसे बंदियों की संख्या 51 है। बंदियों की स्क्रीनिग की जा रही है। जिला जज बस्ती व संतकबीरनगर ने उनकी अंतरिम जमानत के आदेश भी दिए हैं। करीब 41सजायाफ्ता कैदियों को भी दो महीने की पैरोल पर छोड़ा जाएगा। शासन का आदेश मिलते ही इन्हें पैरोल दे दिया जाएगा। इसमें उन कैदियों को प्राथमिकता मिलेगी, जो सात साल सजा वाले अपराध में बंद हैं या पूर्व में पैरोल पर छूटने के दौरान उनका आचरण अच्छा रहा है। 65 या इससे अधिक उम्र वालों को भी पैरोल मिलेगी। इस दायरे में गर्भवती या गंभीर रोगों से ग्रसित महिला कैदी भी हैं।

इन्हें पैरोल या अंतरिम जमानत नहीं

हत्या, आजीवन कारावास का अपराध, फिरौती के लिए अपहरण, हत्या के लिए अपहरण, जिनकी उम्र 65 साल से कम हो। राज्य व सेना के विरुद्ध अपराध, स्टांप अपराध, डकैती व दुष्कर्म, दुष्कर्म का प्रयास, मनी लांड्रिग, यूपी कोका, पाक्सो, संगठित अपराध, विदेशी नागरिक, बैंक नोट, करेंसी, एसिड अटैक आदि के अपराध वाले कैदियों को को पैरोल नहीं मिलेगा।

chat bot
आपका साथी