आंधी का कहर, पेड़ गिरने से दो किशोरियों की मौत

गोंडा : बुधवार की शाम होते ही आंधी के साथ बारिश हुई। आंधी के चलते पेड़ गिरने से उस

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jun 2018 11:43 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jun 2018 11:43 PM (IST)
आंधी का कहर, पेड़ गिरने से दो किशोरियों की मौत
आंधी का कहर, पेड़ गिरने से दो किशोरियों की मौत

गोंडा : बुधवार की शाम होते ही आंधी के साथ बारिश हुई। आंधी के चलते पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर दो किशोरियों की मौत हो गयी जबकि बालिका घायल हो गयी। बुधवार की सुबह आसमान में बदली छायी रही। दोपहर होते ही धूप का असर तेज हो गया। शाम को अचानक फिर मौसम का रंग बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश व आंधी के चलते आवागमन प्रभावित हुआ। साथ ही कई स्थानों पर पेड़ व खंभे गिरने की सूचना है। इस कारण जिले भर में घंटों बिजली गुल रही। इस दौरान आंधी की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गयी। शिवदयालगंज संवादसूत्र के मुताबिक नवाबगंज थाना क्षेत्र में इंदरपुर के मजरा पूरे अंबर निवासी कोमल 13 पुत्री राकेश कुमार व श्वेता 13 पुत्री शिवप्रसाद मिश्र शाम को दैनिक क्रिया से निवृत्त होने को गई थीं। इसी दौरान आंधी आ गयी। बचने के लिए वह पेड़ के नीेच खड़ी हो गयीं। इस दौरान पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आ गयीं। इसकी पुष्टि ग्राम प्रधान राजीव ¨सह ने की है। खरगूपुर संवादसूत्र के मुताबिक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगहा के मजरा रमगढि़या में पेड़ की डाल गिरने से मंगल की सात वर्षीय पुत्री ललिता घायल हो गयी। लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. उपेंद्रनाथ ¨सह ने बताया कि अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री व न्यूनतम 29.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

chat bot
आपका साथी