गुरु ने जीवन की बदल दी दिशा, अब दूसरों को बना रहे हुनरमंद

दो हजार से अधिक छात्रों को दे चुके ताइक्वांडो का प्रशिक्षण राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके इनके शिष्य

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 10:43 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 10:43 PM (IST)
गुरु ने जीवन की बदल दी दिशा, अब दूसरों को बना रहे हुनरमंद
गुरु ने जीवन की बदल दी दिशा, अब दूसरों को बना रहे हुनरमंद

गोंडा : बिन गुरु भव निधि तरय न कोई जो विरंचि शंकर सम होई। रामचरित मानस की ये पक्तियां सच हैं। सच्चा गुरु मिल जाए तो जिदगी बदल जाती है। शहर के आवास विकास कालोनी निवासी प्रत्यूष राज को गुरु सीके शर्मा का सानिध्य मिला। वह ताइक्वांडो के नेशनल रेफरी हैं। उनके 34 शिष्य राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत चुके हैं तो दो हजार से अधिक को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दे चुके हैं, जिसमें 700 बालिकाएं हैं।

ऐसे मिली गुरु कृपा

- प्रत्यूष राज बताते हैं कि वर्ष 1995 में उन्होंने लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में ताइक्वांडो सीखने गए थे। यहां उनके प्रशिक्षक सीके शर्मा थे। उनके सानिध्य में सीखना प्रारंभ किया। 12 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित किया। वर्ष 2006 में अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। वर्तमान में वह राष्ट्रीय रेफरी हैं। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ की कई प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका निभाई है।

गुरु के ज्ञान को और तक पहुंचाने का बनाया मकसद

- प्रत्यूष ने गुरु से मिले ज्ञान को दूसरों तक पहुंचाने को जिदगी का मकसद बनाया है। वर्ष 2000 से ही वह जिले में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दे रहे हैं। दो हजार से अधिक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान किया है। उनके शिष्य निर्मल सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। वर्तमान में वह सेना में हैं। रजत आनंद जम्मू कश्मीर में कार्यरत हैं। दीक्षा, दीपांकुर जैसे खिलाड़ी निकाले हैं। जो जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

बेहतरीन प्रशिक्षक हैं प्रत्यूष

- प्रत्यूष राज ताइक्वांडो के बेहतरीन प्रशिक्षक हैं। उनके शिष्य राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं।

- अशोक सोनकर, उप क्रीड़ाधिकारी, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम।

chat bot
आपका साथी