जिला अस्पताल में मरीजों को अब नहीं होगी आक्सीजन की किल्लत

संसू गोंडा जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। गंभीर गोंडा आयुक्त व आइजी ने आक्सीजन प्लांट का किया लोकार्पण अधिकारियों से ली जानकारी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 10:48 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 10:48 PM (IST)
जिला अस्पताल में मरीजों को अब नहीं होगी आक्सीजन की किल्लत
जिला अस्पताल में मरीजों को अब नहीं होगी आक्सीजन की किल्लत

संसू, गोंडा: जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। गंभीर स्थिति में उन्हें आक्सीजन की कमी से परेशान होना नहीं होगा। इसके लिए 500 लीटर प्रति मिनट आक्सीजन बनाने वाले प्लांट ने काम करना शुरू कर दिया है। इससे काफी हद तक मरीजों की मुश्किलें दूर हो सकेंगी।

शुक्रवार को देवीपाटन मंडल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने जिला अस्पताल परिसर में आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। आयुक्त ने कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है। यहां पर दो और आक्सीजन प्लांट बन रहे हैं, जल्द ही वह भी शुरू हो जाएंगे। पुलिस महानिरीक्षक डा. राकेश सिंह ने अधिकारियों से आक्सीजन प्लांट के बारे में जानकारी ली। सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने बताया कि कोविड हास्पिटल के समीप बन रहे आक्सीजन प्लांट का चैंबर तैयार किया जा रहा है। जल्द ही मशीन स्थापित किया जाएगा। प्रमुख अधीक्षक डा. घनश्याम सिंह ने आक्सीजन की उपलब्धता व आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सीएमओ डा. आरएस केसरी, संयुक्त निदेशक कविता शर्मा, डा. दीपक कुमार, अनिल कुमार, दिनेश मिश्र, इस्लाम मौजूद थे।

कोविड हास्पिटल में शुक्रवार को कोरोना से बचाव को लेकर की गई तैयारियों का पूर्वाभ्यास संयुक्त निदेशक एसके राना की मौजूदगी में हुआ। पीडियाट्रिक वार्ड में तैनात मेनका पांडेय से अधिकारियों ने सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। दवाओं व उपकरणों की उपलब्धता परखी गई। एसीएमओ डा. एपी सिंह की निगरानी में वजीरगंज सीएचसी में भी पूर्वाभ्यास किया गया।

-----------

छात्राओं को दी गई जानकारी

- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की महिला इकाई ने राजकीय बालिका इंका में मिशन पिक हेल्थ योजना के तहत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। इसमें छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही सेहतमंद रहने के टिप्स के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डा. रेनू अग्रवाल, डा. ऊषा अग्रवाल, डा. गौरी मलिक, डा. अंजू अग्रवाल, डा. आभा किरण सिन्हा, डा. स्मिता स्वर्णकार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी