सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है गुरु

सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कस्बे में संघ के सभी स्वयं सेवकों ने शारीरिक दूरी को ध्यान में रखकर गुरु पूर्णिमा मनाया। खंड कार्यवाह डॉ. अशोक शुक्ला रामजी गुप्ता विष्णु स्वामी देव स्वामी भानु स्वामी आनंद स्वामी हरि दर्शन स्वामी हितेश भगत मौजूद रहे। इसके अलावा जिले में कई अन्य स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:36 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 11:36 PM (IST)
सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है गुरु
सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है गुरु

गोंडा : गुरु शिष्यों से पहचाना जाता है। वह शिष्य पर गर्व कर सके तो उसकी गुरुता प्रमाणित हो जाती है। उक्त बातें गुरु पूर्णिमा पर श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के संस्कृत विभाग के छात्रों द्वारा आयोजित गुरु वंदन और अभिनंदन कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत ने कही। प्रबंध समिति के सचिव उमेश शाह ने गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं। मुख्य नियंता एवं भौतिक विज्ञान के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह, हिदी विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र, पूर्व प्राचार्य डॉ. डीके गुप्त, संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. मंशाराम वर्मा, डॉ. जय शंकर तिवारी, डॉ. राम समुझ सिंह ने विचार व्यक्त किए। रांची विश्वविद्यालय में संस्कृत में शोधरत व महाविद्यालय के पूर्व छात्र जगदंबा सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। बेलसर के ऐलीपरसौली सुखमनपुरवा स्थित संत जनजगदीश सिंह ने स्वामी सच्चिदानंद ब्रह्मचारी ध्यान मंदिर में पूजन-अर्चन किया। अनंतराम अनुरागी, राम बहादुर, बड़कऊ सिंह, प्रेम प्रकाश, रामशंकर यादव मौजूद रहे। वजीरगंज स्थित स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के आश्रम में गुरु पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया। महंत मैनेजर बाबा, अशोक दुबे मौजूद रहे। वहीं चंदापुर स्थित मधु परमहंस आश्रम में बृजेश तिवारी, विजय पांडेय ने कार्यक्रम आयोजित किया।

मसकनवा : भगवान घनश्याम महराज की जन्मस्थली स्वामी नारायण मंदिर में गुरु जगत प्रकाश स्वामी ने आचार्य कौशलेंद्र प्रसाद जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। कहा कि भगवान की पूजा से अधिक महत्व गुरु की पूजा का होता है। गुरु ही हमें सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कस्बे में संघ के सभी स्वयं सेवकों ने शारीरिक दूरी को ध्यान में रखकर गुरु पूर्णिमा मनाया। खंड कार्यवाह डॉ. अशोक शुक्ला आदि मौजूद रहे। इसके अलावा जिले में कई अन्य स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

chat bot
आपका साथी