लेखपाल ईमानदारी से निभाएं अपनी जिम्मेदारी

गोंडा : बुधवार को सदर तहसील स्थित लेखपाल संघ भवन में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 56वां स्थापना दिवस ध

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 11:04 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:04 PM (IST)
लेखपाल ईमानदारी से निभाएं अपनी जिम्मेदारी
लेखपाल ईमानदारी से निभाएं अपनी जिम्मेदारी

गोंडा : बुधवार को सदर तहसील स्थित लेखपाल संघ भवन में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 56वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। डीएम कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग की सबसे मजबूत कड़ी हैं। उच्चाधिकारियों को समय से सही सूचनाएं देने के साथ ही दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करना चाहिए, जिससे गरीबों को न्याय मिल सके। किसान हो या फिर कोई पीड़ित, यदि समय से समस्या का समाधान हो जाए तो कोई दिक्कत नहीं आएगी। कार्यक्रम को एसडीएम कर्नलगंज रमाकांत वर्मा, जिलाध्यक्ष नंद कुमार ¨सह, मंत्री रामबहादुर पांडेय, अमीन संघ जिलाध्यक्ष इंद्रपाल तिवारी, राजस्व निरीक्षक संघ अध्यक्ष हरीश कुमार ¨सह ने संबोधित किया। डीएम ने संघ के पदाधिकारियों द्वारा चंदे से मंगाए गए कंबल का वितरण भी गरीबों में किया। सत्यनरायन तिवारी, रामेश्वर पांडेय, योगेंद्र ¨सह, प्रशांत विक्रम ¨सह, संतोष श्रीवास्तव, सुधा ¨सह, ¨पकी ¨सह, वासुदेव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी