सपाइयों ने साइकिल रैली निकालकर दिखाया दमखम

गोंडा जनेश्वर मिश्र के आदर्शों पर चलने व 2022 में सपा सरकार बनाने का लिया संकल्प।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 10:57 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 10:57 PM (IST)
सपाइयों ने साइकिल रैली निकालकर दिखाया दमखम
सपाइयों ने साइकिल रैली निकालकर दिखाया दमखम

जागरण टीम, गोंडा : जनेश्वर मिश्र (छोटे लोहिया) के जन्मदिवस पर गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने जिले भर में साइकिल यात्रा निकाली। रैली में सरकार विरोधी नारे लगे। 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। साइकिल यात्रा में बाइक व चौपहिया भी शामिल थे। इस यात्रा के माध्यम से सपाईयों ने अपना दमखम दिखाने का पूरा प्रयास किया। रैली के समापन पर सपाइयों ने जनेश्वर मिश्र के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।

गोंडा सदर विधान सभा में पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सूरज सिंह की अगुवाई में शहर में साइकिल यात्रा निकाली गई। प्रदेश की जनविरोधी सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास रैली के माध्यम से किया गया। रैली से शहर में जाम लग गया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन कमरुद्दीन, राजेश दीक्षित, लालचंद गौतम, मो. अफजल खां, भूपेंद्र सिंह, अंकुर मिश्र, राजेश मिश्र सहित अन्य शामिल रहे। शैलेंद्र सिंह बब्बू विसेन को मुख्यालय तक रैली निकालने की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी। उन्हें खोरहंसा के पहले ही रोक लिया गया। राजा चतुर्वेदी ने मोकलपुर से रैली निकाली। धर्म कश्यप भी शहर की रैली में शामिल हुए। कटरा बाजार : पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। पूर्व ब्लाक प्रमुख मसूद आलम खान, वकार खां व तस्लीम खान शामिल रहे। कार्यक्रम के प्रभारी एमएलसी संतोष यादव शनि, निवर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप पप्पू यादव, पूर्व प्रमुख नरेंद्र सिंह की उपस्थिति में हुआ।

भंभुआ : पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह की अगुवाई में साइकिल यात्रा निकाली गई। कहा कि यह सरकार पूरी तरह फेल है। सपा नेता लेखराज यादव ने भाजपा सरकार के नीतियों की आलोचना की। वासुदेव मिश्रा, जगपाल सिंह, पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद उर्फ अच्छन, फहीम अहमद उर्फ पप्पू मौजूद रहे। वहीं,राजेश मिश्र, राजेश यादव ने भी साइकिल यात्रा निकाली। धानेपुर : मेहनौन विधानसभा में सपा नेता राहुल शुक्ल व प्रतिभा सिंह की अगुवाई में अलग-अलग स्थानों से साइकिल यात्रा निकाली गई। जितेंद्र नाथ, अजय सिंह, मनोज श्रीवास्तव, जिपं सदस्य दीपक यादव, सुनील तिवारी, राधेश्याम मिश्रा शामिल रहे।

मनकापुर में पूर्व विधायक रामबिशुन आजाद, रमेश गौतम व संतोष कुमारी के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। बभनजोत : पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह के नेतृत्व में गौरा विधानसभा में कई जगहों पर साइकिल रैली निकाली गई। पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. ओम प्रकाश सिंह, अरुण प्रताप सिंह डिपल, सियाराम जायसवाल, अब्दुल अजीज मौजूद रहे। वहीं संजय विद्यार्थी की अगुवाई में भी रैली निकाली गई। तरबगंज : युवा नेता विजय कुमार सिंह उर्फ टिटू सिंह ने साइकिल रैली निकाली। पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिंह ने बल्लीपुर से रैली निकाली। सपा नेता मनोज चौबे ने बेलसर से रैली निकाली। वजीरगंज : एमएलसी रणविजय सिंह के नेतृत्व में कोंडर चौराहा से चंदापुर तक रैली निकाली गई। जिपं सदस्य रणजीत सिंह, विनोद मिश्र, उपेंद्र सिंह, संजय पांडेय मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी