पूरी दुनिया की नजरें भारतीय पहलवानों पर

गोंडा: राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप की मेजबानी की तैयारी में मशगूल सांसद बृजभूषण शरण ¨सह का कुश्ती के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 11:11 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:11 PM (IST)
पूरी दुनिया की नजरें भारतीय पहलवानों पर
पूरी दुनिया की नजरें भारतीय पहलवानों पर

गोंडा: राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप की मेजबानी की तैयारी में मशगूल सांसद बृजभूषण शरण ¨सह का कुश्ती के प्रति समर्पण देखते ही बनता है। भारतीय कुश्ती संघ की बागडोर उनके हाथ में आने के बाद से भारत की ताकत इस खेल में तेजी से बढ़ी है। नंदिनीनगर खेल मैदान पर मीडिया से रूबरू ¨सह ने कहा कि कुश्ती संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद इस खेल के लिए कुछ करने का अवसर मिल गया। आज पूरी दुनिया की नजरें भारतीय पहलवानों पर टिकी हैं। ¨सह ने कहा कि आज भारतीय कुश्ती टीम की व‌र्ल्ड रैं¨कग सातवीं है। भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया अपने 65 भार वर्ग में दुनिया में नंबर वन बन चुके हैं। महिला पहलवान पूजा को चौथी रै¨कग व‌र्ल्ड में मिली हुई है। यह उपलब्धि कुश्ती में देश को पहली बार हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय पहलवानों की प्रशंसा की है। अब हमारी नजर आगामी ओलंपिक पर है।उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश जैसी खेल नीति अपनायी जाय तो हमारे खिलाड़ी भी काफी आगे जाएंगे। उनमें अपार संभावनाएं हैं।

सीएम करेंगे उद्घाटन

नंदिनीनगर महाविद्यालय के स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में छठवीं बार आगामी 30 नवंबर से दो दिसंबर तक चलने वाली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आरंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों व सेना और रेलवे एवं नेशनल कुश्ती प्रतिभाग करने वाले दो करीब एक हजार महिला व पुरुष पहलवान शिरकत करेंगें। देश के नामीगरामी पहलवान बजरंग पूनिया, सुशील कुमार, साक्षी मलिक, पूजा सहित अन्य नामवर पहलवान यहां नजर आएंगे।

chat bot
आपका साथी