जमीन विवाद में मारी गोली, तीन पर मुकदमा

जमीन के विवाद में दिया गया घटना को अंजाम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 10:01 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 11:33 PM (IST)
जमीन विवाद में मारी गोली, तीन पर मुकदमा
जमीन विवाद में मारी गोली, तीन पर मुकदमा

गोंडा : गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। जिसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

घटना स्थानीय थाना अंतर्गत अचलापुर सानी गांव का है। यहां दो पक्षों के बीच जमीन विवाद चल रहा है। गुरुवार देर रात श्याम नरायन यादव (55) गोली लगने से घायल हो गए। गोली उनके दाएं पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रात ही में घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि घायल श्याम नरायन के बेटे हजारी प्रसाद की तहरीर पर रोहित यादव, अंकित यादव व कृष्णानंद यादव के विरुद्ध जानलेवा हमले के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पूर्व में भी उक्त विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट का मुकदमा थाने में दर्ज है। रात में ही क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने भी पहुंचकर जानकारी ली।

chat bot
आपका साथी