खुद बनोगे रक्षित, तब देश बनेगा सुरक्षित

गोंडा : खुद बनोगे रक्षित, तब देश बनेगा सुरक्षित। सुरक्षित होकर काम कीजिए, जीवन का आनंद लीि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 10:53 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 10:53 PM (IST)
खुद बनोगे रक्षित, तब देश बनेगा सुरक्षित
खुद बनोगे रक्षित, तब देश बनेगा सुरक्षित

गोंडा : खुद बनोगे रक्षित, तब देश बनेगा सुरक्षित। सुरक्षित होकर काम कीजिए, जीवन का आनंद लीजिए। जैसे स्लोगन बोलते हुए रेलवे कॉलोनी स्थित श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के छात्रों ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। यहां दैनिक जागरण की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों ने पोस्टर बनाया। प्रधानाचार्य मेजर राजेश द्विवेदी ने सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।

प्रधानाचार्य ने कहा कि सड़क पर चलने के नियम हैं। सभी को उसका पालन करना चाहिए। छोटी भूल से बड़ी दुर्घटना घट सकती है। जान भी जा सकती है, इसलिए खुद के साथ ही दूसरे को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है कि सड़क पर चलते हुए नियमों का पालन करिए। मुख्य नियंता हरिशंकर द्विवेदी ने कहा कि घर से कहीं जाने या वापस लौटने में जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहिए। आरसी पांडेय ने कहा कि सभी को नियमों को ध्यान में रखकर सड़क पर चलना चाहिए। मनमानी करने पर हादसा हो सकता है। पवन कुमार, हरिराम, दिनेश मिश्र, ममता शुक्ला, नीता, माधुरी सहित अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी