जनता का भरोसा ही सबसे बड़ा सम्मान : सांसद

गोंडा: कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाएं। जनता का भरोसा हम पर क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 11:07 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:07 PM (IST)
जनता का भरोसा ही सबसे बड़ा सम्मान : सांसद
जनता का भरोसा ही सबसे बड़ा सम्मान : सांसद

गोंडा: कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाएं। जनता का भरोसा हम पर कायम रहे, यही मेरे लिए सम्मान है। यह बातें बुधवार को गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन ¨सह ने रेतवागाड़ा में एक निजी विद्यालय परिसर में बूथ स्तर के कार्यकर्ता समारोह मे कहीं।

सांसद ने कहा कि जब जब चुनाव होता है तब तब बसपा में करोडों रुपये लेकर टिकट बेचा जाता है। अनुसूचित सपा सरकार में किसान गन्ने की पर्ची पाने के लिए परेशान रहते थे। दलालों के हाथ ठगे जाते थे लेकिन, भाजपा सरकार में यह समस्या खत्म हो गयी। अस्पतालों में दो लाख रुपये तक गरीबों का मुफ्त में इलाज हो रहा है। कोई भी समस्या क्षेत्र मे आती है जैसे आवास में धन उगाही, जांच के नाम पर पैसा आदि लेने की तो हमे आप लोग जानकारी दें। सिस्टम में बेमानी की शिकायत लिखित रूप से करें। सपा सरकार में बेमानी सिखाई गयी है जिसे खत्म करना है। सम्मेलन में बूथ स्तर समिति के कार्यकर्ताओं का सांसद ने माला पहनाकर स्वागत किया। समारोह मे बृज बिहारी शुक्ल, विजयकांत सिह, प्रमोद पांडेय, दीपक यादव, अमनराज, भोला यादव, विनोद ¨सह, राजकुमार ¨सह, चंद्र प्रकाश शुक्ला, संदीप मिश्र, सुरेश मिश्र, अंगद वर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी