अपहृत किशोरी बरामद, भाग निकला आरोपित

गोंडा अपहरण मामले में किशोरी व आरोपित को पुलिस ने बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपित थ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 09:22 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 09:22 PM (IST)
अपहृत किशोरी बरामद, भाग निकला आरोपित
अपहृत किशोरी बरामद, भाग निकला आरोपित

गोंडा : अपहरण मामले में किशोरी व आरोपित को पुलिस ने बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपित थाने से भाग निकला। यही नहीं, आरोपित किशोरी के पांच वर्षीय चचेरे भाई को भी साथ लेकर चला गया। बाद में बच्चे को बरामद कर लिया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा किया है। तरबगंज थाना बघमरवा निवासी शिवम ने एक गांव से तीन माह पहले किशोरी का अपहरण कर लिया। किशोरी के पिता ने उसके खिलाफ मुकदमा कराया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया। परिवारजन के मुताबिक आरोपी थाने से मौका पाकर भाग निकला। हद तब हो गई जब आरोपी किशोरी के घर जाकर उसके चाचा के 5 वर्षीय बेटे को साथ लेकर भाग निकला। गायब बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा किया। आरोपित व बच्चे की तलाश में हाथ पैर मार रही थी। इसी बीच पिता को वजीरगंज तरबगंज सीमा पर रामपुर टेंगरहा के पास बच्चे के होने की सूचना मिली। वह पुलिस को सूचना देकर मौके पर पहुंचा। जहां लड़का मिल गया। थोड़ी देर बाद पुलिस भी पहुंच गई और बच्चे के साथ पिता को थाने ले आई। आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज केके राणा ने बताया कि पुलिस को देखते ही आरोपित भाग निकला। बरामद किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। बच्चे के अपहरण के मामले की जांच कराई जा रही है।

-----------

महिला ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

वजीरगंज (गोंडा) : एक गांव निवासिनी महिला ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर तीन लोगों पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है।

महिला का आरोप है कि 10 जून को उसका पति उसके मायके गया था। उसके दो बच्चे पहले से ननिहाल में थे। जबकि छोटा बेटा दुकान पर बिस्किट लाने गया था। बीमार सास को वह शौच के लिए लेकर गई थी। वापस आने पर दरवाजा बंद कर लिया। तभी तीन लोग पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। जबरदस्ती घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। विरोध किया तो आरोपितों ने मारपीट करते हुए बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर थाने पर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रभारी निरीक्षक केके राणा ने बताया कि घटना के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कोई भी तहरीर नहीं मिली है।

chat bot
आपका साथी