दुष्कर्म पीड़िता के दुधमुंहे बच्चे की हुई थी हत्या

दर्ज कर लिया है। गत सप्ताह पीड़िता ने कर्नलगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने भाई के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने से बच्चे को जन्म देने की बात कहकर मुकदमा दर्ज

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 09:57 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:07 AM (IST)
दुष्कर्म पीड़िता के दुधमुंहे बच्चे की हुई थी हत्या
दुष्कर्म पीड़िता के दुधमुंहे बच्चे की हुई थी हत्या

गोंडा : दुष्कर्म पीड़िता के दुधमुंहे पुत्र की मौत स्वाभाविक नहीं थी, बल्कि उसकी हत्या की गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पीड़िता की तहरीर पर उमरी पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गत सप्ताह पीड़िता ने कर्नलगंज क्षेत्र के निवासी अपने भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। उसका कहना था कि भाई द्वारा दुष्कर्म किए जाने के कारण वह गर्भवती हो गई और बेटे को जन्म दिया। घटना तब हुई जब पीड़िता का पति विदेश में था। इस मामले में पुलिस ने गत दिनों मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद गत एक दिसंबर की रात अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे की मौत हो गई तो पीड़िता उसे लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पीड़िता की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष अटल बिहारी ठाकुर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी