सौहार्द के आंगन में बजी शहनाई

या मसकनवा 151 व कटरा बाजार में 51 जोड़ों का विवाह समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हिदू-मुस्लिम व एक सिख कुल 202 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। इन जोड़ों को उपहार स्वरूप घरेलू वस्तुएं दी गईं। अ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 10:40 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:04 AM (IST)
सौहार्द के आंगन में बजी शहनाई
सौहार्द के आंगन में बजी शहनाई

गोंडा : समय-1.05 बजे। स्थान-मसकनवां कस्बा। यहां एक मैरिज हाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना तहत कार्यक्रम की तैयारी की गई थी। पंडाल में एक तरफ हिदू पक्ष की शादी के लिए मंडप सजाया गया तो, दूसरी तरफ निकाह के लिए भी व्यवस्था की गई। हिदू रीति-रिवाज के अनुसार 105 जोड़े ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर दांपत्य जीवन की शुरुआत की। वहीं, मौलवी ने 46 जोड़े के निकाह का कलमा पढ़ा। एक ही पंडाल में वैदिक मंत्रोच्चार व कुरान शरीफ की आयतें गूंज रही थीं। ये शादी सामाजिक सौहार्द की भी मिसाल बनी। विधायक प्रभात वर्मा, डीएम डॉ. नितिन बंसल व सीडीओ आशीष कुमार ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। वहीं, कटराबाजार में 43 हिदू, सात मुस्लिम व एक सिख जोड़े ने जिदगी के नए सफर का आगाज किया। विधायक बावन सिंह व मंडलायुक्त महेंद्र कुमार ने पुष्प वर्षा करके वर-वधू का स्वागत किया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 202 जोड़ एक-दूजे के हो गए। इनसेट

प्रधान बने घराती-बराती, समर्थकों ने मचाई धूम

- मसकना/कटराबाजार: सामूहिक शादी में प्रधानों ने घराती व बराती की भूमिका निभाई। जबकि कर्मचारियों ने अतिथि सत्कार किया। प्रशासन ने विवाह के लिए चयनित वर व कन्या को कार्यक्रम स्थल पर लाने व वापस ले जाने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान को सौंपी थी। प्रधान के समर्थक भी शादी के गवाह बने। कटराबाजार में बीडीओ पुष्पा वर्मा व छपिया में बीडीओ पन्नालाल ने आयोजक का जिम्मा संभाल रखा था। वधू को पायल-बिछुआ, वर को मिला पैंट-शर्ट

- प्रशासन की तरफ से वर-वधू को उपहार भी दिया गया। वधू को एक जोड़ी पायल, बिछुआ, डिनर सेट, कुकर, बाक्स, टेबुल फैन, दीवार घड़ी, साड़ी, दुपट्टा व चुनरी दी गई तो दूल्हे को पैंट शर्ट, सूट मिला। वहीं, अभिभावक के खाते में शादी अनुदान के रूप में 35 हजार रुपये भेजने का स्वीकृति पत्र भी दिया गया। एसडीएम मनकापुर रमाकांत वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल ने भी वर-वधू को उपहार दिया। बेमेल जोड़ी भी रही चर्चा का विषय

- सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कई ऐसे जोड़े भी थे जिनकी शादी हो चुकी है या फिर आगे की तिथियों में तय है। लेकिन, कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं दिखा। कटराबाजार में एक वधू की काफी कम उम्र होने की आशंका पर जब पड़ताल कराई गई तो आधारकार्ड में उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक दिखी। ऐसा ही कुछ मसकनवां में आयोजित कार्यक्रम में देखने को मिला।

chat bot
आपका साथी