सांसद खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

गोंडा विभिन्न स्थानों पर कराई गई खेलकूद प्रतियोगिता विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 11:36 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 11:36 PM (IST)
सांसद खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
सांसद खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

जागरण टीम, गोंडा : सांसद खेल स्पर्धा के तहत हलधरमऊ व रुपईडीह ब्लाक के साथ ही अन्य स्थानों पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

खरगूपुर : न्याय पंचायत खरगूपुर इमिलिया में खेलकूद प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन राजीव कुमार रस्तोगी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 400 मीटर दौड़ में रोहित यादव प्रथम व लवकुश द्वितीय स्थान पर रहे। 1600 मीटर दौड़ में रोहित मिश्र प्रथम व फरियाद अहमद द्वितीय स्थान पर रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में भगवानदीन पुरवा की टीम विजेता रही। क्रिकेट टूर्नामेंट में पंडित पुरवा की टीम ने जीत हासिल की। खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयत्नशील है। प्रधान मुहम्मद वहीद, डा. ओपी मिश्र, पदुम नाथ शुक्ल, शिवकुमार मिश्र व राजेश सोनी मौजूद रहे।

आर्यनगर : रुपईडीह ब्लाक मुख्यालय पर न्याय पंचायत बेलवा बाजार की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें गौसिहा, उसरैना, बेलवा बाजार, छितौनी, रुकमंगदपुर व कल्याणपुर की टीम ने प्रतिभाग किया। आयोजक ग्राम विकास अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को एडीओ आइएसबी श्रीकांत तिवारी ने सम्मानित किया। अमरनाथ सिंह, उत्तम चंद दुबे मौजूद रहे। वहीं, बेलवाभान न्याय पंचायत के ग्राम भैरमपुर में खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। आयोजकख् ग्राम पंचायत अधिकारी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि ग्राम प्रधान संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र ने विजेता खिलाड़ियों व टीम को सम्मानित किया। व्यायाम शिक्षक अजीत तिवारी, विवेक शुक्ल, अनिल पांडेय, पप्पू शुक्ल मौजूद रहे। हलधरमऊ : चौरी चौराहा स्थित स्व. गौरव सिंह मेमोरियल ग‌र्ल्स डिग्री कालेज में खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। इसमें दौड़, कबड्डी, खो-खो प्रतियोगिता हुई। सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह व विधायक बावन सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके उनका उत्साहवर्धन किया। वैभव उर्फ मोनू सिंह, राजू ओझा, इमरान खां, ज्योति पांडेय, पिटू सिंह, सूर्यप्रकाश गोस्वामी, चंद्रबदन तिवारी व रामपाल शुक्ल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी