करवाचौथ : गंगा मइया में जब तक ये पानी रहे, मेरे सजना तेरी जिदगानी रहे.

गोंडा रविवार का दिन खास था। अखंड सौभाग्य व पतियों के दीर्घायु होने की

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 12:43 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 12:43 AM (IST)
करवाचौथ : गंगा मइया में जब तक ये पानी रहे, मेरे सजना तेरी जिदगानी रहे.
करवाचौथ : गंगा मइया में जब तक ये पानी रहे, मेरे सजना तेरी जिदगानी रहे.

गोंडा : रविवार का दिन खास था। अखंड सौभाग्य व पतियों के दीर्घायु होने की कामना को लेकर सुहागिनों ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। जैसे-जैसे शाम होने लगी, घरों में पूजन अर्चन की तैयारी शुरू हो गई। शहर हो या गांव, हर घर में करवाचौथ की धूम दिखाई दी। आसमां पर चांद का दीदार होते ही सुहागिनों के चेहरे खिल गए। पूजन सामग्री के साथ छलनी में चांद का दीदार करने के बाद उन्होंने व्रत तोड़ा। गणपति से पति के स्वास्थ्य व दीर्घायु होने का वरदान मांगा।

शहर के बस स्टेशन के समीप स्थित मंदिर पर शाम होते ही महिलाएं आने लगी। यहां पर पूजन अर्चन के साथ ही महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना किया। मालवीय नगर स्थित सावन कृपाल रूहानी मिशन के तत्वावधान में एकत्र हुई महिलाओं ने एक साथ पूजन अर्चन किया। महिलाओं को सामूहिक रूप से करवा व्रत की कथा सुनाई गई। इसके बाद चांद निकलने पर सुहागिन महिलाओं ने छलनी से चंद्रमा का दीदार किया। करवा से सुहागिन महिलाओं ने अ‌र्घ्य दिया। महिलाओं ने घरों पर सोलह श्रृंगार करके आंगन में करवा को चावल के आटे में हल्दी मिलाकर सजाने के साथ ही लाल रंग के गेरू से स्वास्तिक भी बनाया गया। करवा में गंडरे से निकलने वाली सींक के साथ ही नया चावल, लाई गट्टा, बताशा का भोग लगाया गया। इस दौरान कोई वाट्सएप पर फोटो अपलोड करने में लगा रहा तो कोई फेसबुक की प्रोफाइल अपडेट करता नजर आया। दिखा उत्साह

करवाचौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह दिखा। जिन महिलाओं के पति बाहर थे, उन्होंने फेसबुक व वाट्सएप के जरिए पति का दीदार किया। यही नहीं, कई ने तो वीडियो कालिग के जरिए पूजा पूरी की। वहीं, पतियों ने भी पत्नियों को मिठाई खिलाई और उपहार दिया।

chat bot
आपका साथी